ईद पर 'छावा' ने 'सिकंदर' के सामने भरी हुंकार, 46वें दिन तगड़ी कमाई, 'एम्पुरान' को उठाना पड़ा नुकसान
Updated on
01-04-2025 01:51 PM
बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को ईद के जश्न ने सिनेमाघरों में बहार लाने का काम किया। एक ओर जहां सलमान खान की 'सिकंदर' पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया, वहीं विक्की कौशल की 'छावा' ने भी रिलीज के 46वें दिन तगड़ी कमाई की है। ईद की नमाज के बाद दोपहर, शाम और रात के शोज में कमोबेश हर थिएटर में दर्शकों की भीड़ दिखाई दी है। खासकर, सलमान खान के फैंस ने उन्हें बंपर ईदी दी है, क्योंकि 'सिकंदर' ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से भी अधिक का बिजनस किया है। हालांकि, इन सब के बीच मोहनलाल की 'एल2: एम्पुरान' को नुकसान हुआ है। त्योहार की छुट्टी के बावजूद फिल्म की कमाई बढ़ने की बजाय घट गई है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को जहां सलमान खान की 'सिकंदर' ने 29 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, वहीं विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की 'छावा' भी 600 करोड़ की दहलीज पर पहुंच गई है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने देश में 46 दिनों में 594.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसमें से हिंदी वर्जन में 578.87 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस लिहाज से यह 'स्त्री 2' की 597.99 करोड़ की कमाई से अभी भी 19.12 करोड़ पीछे है।
'छावा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 46
Sacnilk के मुताबिक, 130 करोड़ के बजट में बनी 'छावा' ने 45वें दिन रविवार को जहां देश में 1.15 करोड़ रुपये का बिजनस किया था, वहीं सोमवार को ईद के कारण इसकी कमाई बढ़कर 1.27 करोड़ रुपये हो गई। देश में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 707.19 करोड़ रुपये है, जबकि नेट कलेक्शन 594.73 करोड़। इसमें से 15.86 करोड़ रुपये का कारोबार तेलुगू वर्जन से हुआ है।
'छावा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 46
'छावा' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 14 फरवरी को यह फिल्म रिलीज हुई थी और अब इसे 50 दिन पूरे होने वाले हैं। हालांकि, अफसोस है कि विदेशों में फिल्म का बिजनस उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। संभाजी महाराज के जीवन पर बनी यह पीरियड ड्रामा विदेशों में अभी भी 100 करोड़ रुपये से बहुत पीछे है। 'छावा' ने 46 दिनों में वर्ल्डवाइड 798.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें से विदेशी बाजार में 91.10 करोड़ का ग्रॉस कारोबार है।
ईद पर 'एल2: एम्पुरान' को नुकसान, बढ़ने की बजाय घट गई कमाई
दूसरी ओर, मोहनलाल की 'एल2: एम्पुरान' को ईद के दिन नुकसान उठाना पड़ा है। छुट्टी के बावजूद फिल्म की कमाई बढ़ने की बजाय कम हो गई है। फिल्म में दंगों के सीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके बाद मेकर्स ने करीब 3 मिनट के सीन्स हटा दिए हैं। 'एल2: एम्पुरान' ने 5 दिनों में सभी पांच भाषाओं को मिलाकर 70.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, कम कमाई के बावजूद यह 2025 में मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
'एल2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी 'एल2: एम्पुरान' ने सोमवार को 5वें दिन 11 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि एक दिन पहले इसने 13.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म की कमाई हिंदी में नाममात्र है। इसने पांच दिनों में हिंदी वर्जन से महज 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'एल2: एम्पुरान' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार
'एल2 एम्पुरान' का बजट 180 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि ये फिल्म देश से ज्यादा विदेशों में कमा रही है। जी हां, विदेशी बाजार में 5 दिनों में इस फिल्म ने 125 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जबकि देश और विदेश मिलाकर फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 204 करोड़ रुपये हो चुका है।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…