महाशिवरात्रि पर सौंदर्या शर्मा को लोगों ने पढ़ाया धर्म का पाठ, शिव और टीना पर बरसाया प्यार

Updated on 18-02-2023 08:54 PM
पूरा देश जहां 18 फरवरी 2023 को महादेव की भक्ति में डूबा महाशिवरात्रि का पर्व मना रहा है। वहीं, बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स पर भी आस्था का खुमार दिखाई दे रहा है। वह भी इस दिन को अपने-अपने तरीके से पूजा-अर्चना करके मना रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी घरवालों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। कुछ को फैन्स की तारीफें मिल रही हैं तो कुछ कंटेस्टेंट्स को जिल्लत के लड्डू परोस रहे हैं। शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा और टीना दत्ता को लोगों ने क्या-क्या कहा, आइए बताते हैं।

महाशिवरात्रि के खास मौके पर बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने मंदिर से अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। माथे पर लाल चंदन लगाए वह ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वहीं, सूरज की रोशिनी उन्हें चीरती हुई जा रही हैं। इस शानदार तस्वीर को देखकर फैन्स का भी दिल बाग-बाग हो रहा है। सभी उन्हें हर हर महादेव बोल रहे हैं। उनकी तारीफ कर रहे हैं। साफ दिल का इंसान बता रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 16 का असली विनर भी कह रहे हैं।

सौंदर्या शर्मा की फोटो पर लोगों का रिएक्शन

इनके अलावा सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह सलवार सूट पहने भगवान की शिवलिंग के आगे बैठी दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ॐ नमः शिवाय। आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में खुशियां और शांति बनी रहे। इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने पूछा- ये नमाज क्यों पढ़ रही है। एक ने लिखा- हाथ जोड़िए मैडम, मुस्लिम नहीं हैं हम। एक ने लिखा- अलग संस्कार मिले मैम को फोटो के खातिर कुछ भी। खुले हाथों से प्लीज भगवान शंकर जी को नमन न करें। एक ने कहा- नमाज नहीं पढ़ी जाती वहां, पूजा की जाती है हाथ जोड़कर।

टीना दत्ता को दिया लोगों ने प्यार

वहीं, टीना दत्ता (Tina Datta) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी ही चार फोटो अलग-अलग पोज में शेयर कर कैप्शन में लिखा है- हैप्पी महाशिवरात्रि। मेरा सबसे पसंदीदा दिन। इसका मैं हमेशा बेसब्री से इंतजार करती हूं। मैं सभी के स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं। खुश रहिए। हर हर महादेव। अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट किया। एक ने लिखा- शिव की पूजा कर रही है या खुद को दिखा रही है? वहीं, फैन्स ने इनकी जमकर तारीफ की है और रेड हार्ट इमोजी की बारिश की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.