एक ओर टूटकर बिखरीं जेमिमा रोड्रिग्स तो इधर जश्न में डूबी स्मृति मंधाना की टीम, RCB की जीत की 10 तस्वीरें

Updated on 06-02-2026 12:28 PM
वुमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज यानी कि 05 फरवरी को खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का सामना हुआ। जहां दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। आरसीबी की जीत के बाद एक ओर जहां उनकी पूरी टीम जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम काफी निशान दिखी। 200 से भी ज्यादा रन का टारगेट देने के बाज भी उनकी टीम फाइनल में बार गई।

दिल्ली की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (57), लॉरा वोल्वार्ट (44) और लिजेल ली (37) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवर में 203/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

चिनेल हेनरी का तूफान

पारी के आखिरी ओवरों में चिनेल हेनरी ने मात्र 15 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, जिससे मैच पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में लग रहा था। उन्होंने 19वें ओवर में 24 रन बटोरे। जिसके कारण दिल्ली ने विशाल स्कोर तक पहुंच सकी।

RCB की खराब शुरुआत

204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे ओवर में ही ग्रेस हैरिस (09) का विकेट गंवा दिया, जिससे दिल्ली को शुरुआती बढ़त मिली। दिल्ली के लिए यह विकेट काफी अहम रहा और फैंस को पूरी उम्मीद हो गई कि दिल्ली की गेंदबाज फाइनल में कुछ कमाल करने जा रहे हैं।

स्मृति और जॉर्जिया की रिकॉर्ड साझेदारी

शुरुआती झटके के बाद कप्तान स्मृति मंधाना (87 रन, 41 गेंद) और जॉर्जिया वोल (79 रन, 54 गेंद) ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की। इस साझेदारी के कारण आरसीबी ने मैच को अपने नाम किया।

मंधाना का कप्तानी वार

स्मृति मंधाना ने मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में 12 चौके व 3 छक्के जड़कर दिल्ली के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। उन्होंने इस मुकाबले में 87 रनों की पारी खेली। जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अंतिम ओवरों का रोमांच

मैच के आखिरी दो ओवरों में RCB को 18 रनों की जरूरत थी। चिनेल हेनरी ने स्मृति मंधाना को बोल्ड कर दिल्ली की उम्मीदें जगा दीं, लेकिन राधा यादव ने क्रीज पर कदम रखते ही माहौल बदल दिया।

राधा यादव ने दिलाया खिताब

आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी। राधा यादव (12*) ने दबाव में संयम बनाए रखा और लगातार दो चौके जड़कर 19.4 ओवर में ही RCB को दूसरी बार चैंपियन बना दिया। RCB के फैंस ने उम्मीदें खो दी थी, लेकिन राधा ने कमाल कर दिखाया।

दिल्ली की चौथी हार

यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद दुखद रहा क्योंकि टीम को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बड़े स्कोर के बावजूद उनके गेंदबाज अंत में लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। दिल्ली के लिए यह हैरानी की बात रही कि फाइनल में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी उनकी टीम यह मुकाबला हार गई।

निराश दिखे दिल्ली के सितारे

मैच खत्म होते ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मैदान पर ही काफी निराश और भावुक नजर आए। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और अन्य सीनियर खिलाड़ी अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पा रहे थे।

RCB का जश्न और बराबरी

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में जश्न का माहौल था। सभी खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े और एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी। अब RCB और मुंबई इंडियंस दोनों के पास दो-दो खिताब हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करने उतरी भारतीय मेंस कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार सुबह तोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में खेले गए ग्रुप-ए…
 22 September 2026
निशिन (जापान): टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स मुकाबले में अर्धशतकीय पारी…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रोइंग टीम के क्रू कॉम्बिनेशन में अचानक किए गए फेरबदल को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। एथलीटों की बढ़ती नाराजगी के बीच…
 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
Advt.