रक्षा बंधन पर रेलवे ने कई ट्रेनों में बढ़ाए कोच, यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

Updated on 10-08-2025 02:05 PM
भोपाल। रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और बिना आरक्षण वाले यात्रियों को भी यात्रा में राहत मिलेगी। इस क्रम में, ट्रेन 22187-22188 रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा गया है।यह कोच सामान्य श्रेणी के रूप में उपयोग किया जाएगा। इस वृद्धि से ट्रेन में 72 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। यह सुविधा यात्रियों को 10 और 11 अगस्त को मिलेगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रा करना आसान होगा। रेलवे का कहना है कि इस कदम से पर्व के अवसर पर अधिक यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा। यात्रियों की स्थायी सुविधा के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम

ट्रेन 12198-12197 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस और 11801-11802 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस में दो-दो सामान्य श्रेणी के कोच स्थायी रूप से जोड़े गए हैं। कोच वृद्धि के बाद इन दोनों ट्रेनों में अब कुल 21 आईसीएफ कोच हो गए हैं, जिनमें 15 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से न केवल सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है, बल्कि यात्रा अनुभव भी अधिक सहज और आरामदायक हो गया है। त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए यह कदम यात्रियों के लिए में महत्वपूर्ण साबित होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.