सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में कलेक्टर, एसपी सहित युवाओं ने लगाई दौड़

Updated on 30-10-2024 12:25 PM

 कोरबा ।  31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर से बुधवारी स्थित महाराणा प्रताप चौक तक किया गया। कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ में शामिल गणमान्य नागरिकों तथा युवाओं को रवाना किया। एकता दौड़ में कलेक्टर, एसपी सहित जिला पंचायत सीईओ से दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। एकता दौड़ में जनप्रतिनिधि के रूप में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम हितानंद अग्रवाल सहित युवा, बच्चे सहित जिलेवासी भी शामिल हुए और कलेक्टर द्वारा दिलाई गई शपथ से राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।  

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती है। आज उन्हें स्मरण करते हुए एकता का संदेश देने के लिए एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि रन फॉर यूनिटी में उपस्थिति हम सभी की एकता को प्रदर्शित करती है। सरदार पटेल ने देश को एकजुट कर नए भारत निर्माण में योगदान दिया है। उनकी प्रेरणा से हम एक अच्छे समाज का निर्माण करते हुए देश को और सशक्त बना सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.