शिवरात्रि में उज्जैन के महाकाल के रूप में होगा सोमेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार

Updated on 24-02-2025 02:05 PM
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 26 फरवरी को सोमेश्वर महादेव  का विशेष श्रृंगार होगा जिसमें   उज्जैन के महाकाल के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।

शिवरात्रि  की तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को सरजू बांधा मुक्तिधाम विकास  समिति टिकरापारा रायपुर की सम्पन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। प्रातः 8 बजे रुद्राभिषेक, भस्म आरती एवं पूजा पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा के सानिध्य में होगा तथा शाम 7:00 बजे महाआरती होगी तत्पश्चात  भंडारा होगा।
समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार  करने का दायित्व खुशी झंवर ,रिया यादव, वरुण कुर्मी, हर्षित को सौंपा गया है वे उज्जेन के महाकाल के रूप में भगवान का विशेष श्रृंगार करेंगे। समिति ने यह भी निर्णय  लिया है कि जिन परिवारों की मनोकामना सोमेश्वर महादेव ने  पूरी की है वे परिवार के लोग मुख्य यजमान के रूप में भस्म आरती और रुद्राभिषेक में शामिल होने का अवसर दिया गया है।

बैठक में सरजू बांधा तालाब के सौंदर्यकरण कार्य की समीक्षा की गई और धीमी गति से चल रहे कार्य पर सभी ने चिंता जताई। नगर निगम कमिश्नर से मिलकर उक्त संबंध में चर्चा करने का निर्णय लिया गया। समिति परिवार टिकरापारा वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद प्रमोद साहू और संजय नगर वार्ड पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता का उक्त अवसर पर सम्मान भी करेगा। बैठक में माधव लाल यादव, गोवर्धन झंवर, रतन वैद्य , राजू यादव, संजय चंद्राकर, राजेश कुमार ठाकुर, योगेश चौहान आदि मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.