चक्रधर समारोह के 5वें दिन नन्हें कलाकारों ने मोहा मन:शास्त्रीय संगीत और भरतनाट्यम की दी प्रस्तुति

Updated on 01-09-2025 01:50 PM

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित 40वें चक्रधर समारोह के पांचवें दिन मंच पर शास्त्रीय संगीत, कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस दिन नन्हें कलाकारों की प्रतिभा और हुनर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

रविवार की शुरुआत रायगढ़ की नन्ही बालिका आराध्या सिंह की शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति से हुई। उन्होंने राग वृंदावली सारंग में छोटा खयाल, तीन ताल, द्रुत लय, तराना और मीरा भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। आराध्या पिछले चार वर्षों से चक्रधर कला और संगीत महाविद्यालय में गुरु माता चंद्रा देवांगन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

कथक में शैलवी और अश्विका का जादू

रायगढ़ की 14 वर्षीय शैलवी सहगल ने कथक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कोरबा की अश्विका साव ने अपनी कथक प्रस्तुति से ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनकी प्रस्तुति में सुर, ताल और लय का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भरतनाट्यम में आद्या की गूंज

भिलाई की 16 वर्षीय आद्या पाण्डेय ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति से सभागार को गूंजा दिया। आद्या अब तक 25 राष्ट्रीय और 3 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने भरतनाट्यम की शिक्षा 4 वर्ष की आयु में प्रारंभ की और अपने गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

अन्विता की लखनऊ घराने की प्रस्तुति

रायपुर की 11 वर्षीय अन्विता विश्वकर्मा ने लखनऊ घराने की अद्भुत कथक प्रस्तुति दी। उन्होंने उठान, विष्णु वंदना, ठाठ, आमद, बोल-तोड़े, परन, कविता रूपी ठुमरी और तत्कार की विभिन्न शैलियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मृन्मयी का अनुभव और अंतरराष्ट्रीय पहचान

दुर्ग की भरतनाट्यम नृत्यांगना एमटी मृन्मयी ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वह अब तक 1300 से अधिक मंचों पर एकल प्रस्तुतियां दे चुकी हैं और बैंकॉक, मलेशिया सहित कई देशों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.