8वें दिन 'भूल भुलैया 3' ने सिंघम की फौज को दी धोबी पछाड़, चल गया मंजुलिका का मैजिक

Updated on 09-11-2024 02:29 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर साल 2024 के सबसे बड़े क्‍लैश का नतीजा पलटता हुआ दिख रहा है। दिवाली के मौके पर जब 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी, तो ओपिनंग डे की कमाई को देखकर यही लगा था कि अजय देवगन की फिल्‍म बाजी मार ले जाएगी। लेकिन जिस तरह से बीते सोमवार से 'भूल भुलैया 3' ने बाजी पलटी है, अब ऐसा लगने लगा है कि कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्ष‍ित और तृप्‍त‍ि डिमरी की फिल्‍म इस रण में जीतने वाली है। खासकर तब, जब दूसरे शुक्रवार को इस हॉरर-कॉमेडी ने पुलिसवालों की फौज को धोबी पछाड़ दी है।

अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी 'भूल भुलैया 3' भले ही कुल कमाई के मामले में अभी भी 'सिंघम अगेन' से पीछे चल रही है, लेकिन जिस तरह बीते दो-तीन दिनों में इसने बढ़त बनाई है। यह फिल्‍म अपने दूसरे हफ्ते में जादू बिखेरती हुई दिख रही है। बुधवार और गुरुवार को जहां 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' से 25-25 लाख रुपये अध‍िक की कमाई की थी, वहीं शुक्रवार को यह अंतर बढ़कर 1.50 करोड़ रुपये हो गया है।

'भूल भुलैया 3' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 8


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूल भुलैया 3' ने शुक्रवार को 9.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह आंकड़ा इसलिए भी दिलचस्‍प है कि इसके सामने 'सिंघम अगेन' रिलीज के 8वें दिन 7.50 करोड़ पर ही सिमट गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्‍म ने आठ दिनों में देश में 167.25 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है। 150 करोड़ के बजट के लिहाज से यह फिल्‍म अब तक 17.25 करोड़ रुपये का मुनाफा भी कमा चुकी है।

सोमवार से बढ़ सकते हैं 'भूल भुलैया 3' के शोज


'सिंघम अगेन' की तरह 'भूल भुलैया 3' को भी दर्शकों से मिली-जुली समीक्षाएं ही मिली हैं। लेकिन बावजूद इसके इसने टिकट खिड़कियों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। दिलचस्‍प यह भी है कि दिल्‍ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के मल्‍टीप्‍लेक्‍स में अभी भी 'सिंघम अगेन' से शोज अध‍िक हैं। लेकिन जिस तरह 'भूल भुलैया 3' ने बाजी पलटी है, बहुत संभव है कि सोमवार से इस फिल्‍म के शोज की संख्‍या बढ़ा दी जाए।

गिरती कमाई के बावजूद फायदे में है 'भूल भुलैया 3'


यहां एक बात यह भी सझना जरूरी है कि 'भूल भुलैया 3' की कमाई में भी दिवाली वाले पहले वीकेंड के बाद लगातार गिरावट आई है। लेकिन यह फिल्‍म शाम और रात के शोज में बढ़‍िया कारोबार कर रही है। 'सिंघम अगेन' के 400 करोड़ के बजट के मुकाबले इसकी लागत भी कम है। इसलिए यह बेहतर स्‍थ‍िति में है। अब दूसरे वीकेंड में कमाई में और इजाफा होगा और यकीनन रविवार को यह फिल्‍म 'हिट' का टैग ले लेगी।

'भूल भुलैया 3' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 8


वर्ल्‍डवाइड कमाई की बात करें तो यहां 'भूल भुलैया 3' का जोर बहुत ज्‍यादा नहीं है। 'सिंघम अगेन' की तरह ही यह भी विदेशों में ठीक-ठाक कमाई ही कर पा रही है। ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ने 8 दिनों में करीब 253 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.