किसानों की मांग पर बंगोली के साथ कनकी सिंचाई उपसंभाग के ग्रामों में फिर पहुंचा सिंचाई पानी

Updated on 08-10-2022 05:22 PM

रायपुर
दीर्घावधि धान की फसल को एक और सिंचाई पानी की आवश्यकता को देखते हुये किसानों की मांग पर गंगरेल से छोड़ा गया पानी बीते कल बुधवार को बंगोली सिंचाई उपसंभाग के ग्रामों के साथ कनकी सिंचाई उपसंभाग के अंतिम सीमा रेखा सिलपट्टी क्रास रेगुलेटर तक 129 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंच गया है ।

ज्ञातव्य हो कि गंगरेल से निकले महानदी मुख्य नहर में पानी का प्रवाह अचानक थम जाने से दीर्घावधि धान की? फसल बोने वाले बंगोली एवं कनकी सिंचाई उपसंभाग के ग्रामों के किसान सकते में आ गये थे । बंगोली सिंचाई उपसंभाग के किसानों द्वारा अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जल प्रबंध संभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता एम बोरकर सहित मुख्य अभियंता ए के नगरिया को जानकारी पर गंगरेल से छोड़ा गया पानी 101 किलोमीटर की दूरी तय कर बुडेनी क्रास रेगुलेटर तक पहुंचा ही था कि इसी क्रास रेगुलेटर के पास से निकले करीबन 84 किलोमीटर लंबे भाटापारा शाखा नहर के शुरूआती 29 किलोमीटर तक का क्षेत्राधिकार रखने वाले तिल्दा जल प्रबंध संभाग के अधीनस्थ कनकी सिंचाई उपसंभाग के ग्रामों के किसानों ने भी नहर पानी न मिलने पर दीर्घावधि की धान फसल न पक पाने की जानकारी अपने अनुविभागीय अधिकारी एम पी वर्मा व सब इंजीनियर ए के नागपुरे को देते हुये सिंचाई पानी के लिये मांगपत्र सौंपना शुरू कर दिया । इनके माध्यम से जानकारी मिलने पर संबंधित कार्यपालन अभियंता के के? खरे ने जहां नगरिया का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया वहीं रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने जल संसाधन मंत्री रवीन्द्र चौबे सहित नगरिया से किसानों की मांग को देखते हुये अंतिम सिंचाई के लिये पानी देने का आग्रह किया । आज मालीडीह सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर के साथ बुडेनी व सिलपट्टी क्रास रेगुलेटर तक जा निरीक्षण करने के बाद शर्मा ने जानकारी दी है कि सिलपट्टी क्रास रेगुलेटर पर पानी को रोक कनकी सिंचाई उपसंभाग के जरुरतमंद ग्रामों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू हो गया है । उन्होंने सिंचाई पानी देना बंद करने के 4 – 5 दिन पहले ग्रामों में मुनादी कराने व पंचायतों से सिंचाई पूर्ण होने का लिखित लेने का आग्रह सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से किया है ताकि किसान सचेत रहें व अनावश्यक मांग न हों ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जिले…
 02 August 2026
बीजापुर।- कलेक्टर  विश्वदीप के निर्देशन में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक  कृष्णा दत्त राय को जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में आत्मीय एवं भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर …
 02 August 2026
एमसीबी। रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में इस पर्व ने ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी…
 02 August 2026
जगदलपुर। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का एक विशेष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने…
 02 August 2026
जगदलपुर। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं…
 02 August 2026
बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद द्वारा विकासखंड डौंडी की ग्राम पंचायत कामता का भ्रमण…
 02 August 2026
सुकमा।  कभी नक्सलगढ़ के नाम से पहचाने जाने वाला सुकमा आज विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा की नई पहचान गढ़ रहा है। इस बदलाव की अग्रिम पंक्ति में कॉमन सर्विस…
 02 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में शुक्रवार को सुकमा विकासखंड के ग्राम पशु चिकित्सालय सुकमा क्षेत्र अंतर्गत गीदम…
 02 August 2026
एमसीबी।  छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बनता जा रहा है। अब लोगों को जरूरी दस्तावेजों के लिए…
Advt.