पहले दिन शिविरों में 584 हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

Updated on 19-06-2025 01:56 PM

महासमुंद। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 17 जून को महासमुंद जिले के चयनित ग्रामों टेडिनारा, गोपालपुर, रुमकेल और डुडुमचुवा में पहले दिन 04 जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 584 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविरों के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज़ एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें आधार कार्ड बनवाने अथवा संशोधन हेतु 123 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि सहज कार्ड के लिए 50 लाभार्थियों को जोड़ा गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 20 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, 96 जाति प्रमाण पत्र और 98 निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड हेतु 6 किसानों के आवेदन स्वीकृत किए गए और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 3 किसानों का पंजीकरण किया गया। बैंक खाता खोलने हेतु 5 आवेदन प्राप्त हुए। वृद्धावस्था पेंशन के 4, विधवा पेंशन के 9, तथा दिव्यांग पेंशन के लिए कुछ आवेदन दर्ज हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 4, और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 6 हितग्राहियों ने भागीदारी की। वहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत 5 व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 3 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत टीकाकरण, आईसीडीएस, और सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग के माध्यम से 158 हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान की गईं। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, पटवारी, मनरेगा एवं कृषि विभाग के कर्मचारी, छात्रावास अधीक्षक, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक, पेंशन विभाग प्रतिनिधि, ग्राम सचिव एवं आधार ऑपरेटर उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह शिविर 30 जून तक विभिन्न चयनित स्थलों में आयोजित होगा।

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत रूमेकेल शिविर में रूमेकेल निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी ध्रुव, श्रीमती मोतिम ध्रुव एवं धनगांव निवासी श्रीमती रोमा निषाद जैसे हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से हमें तत्काल लाभ मिला। धरती आबा अभियान से हम सबको शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का सादर आभार व्यक्त किया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.