वंदे भारत ट्रेन में पहले दिन जबलपुर से लगभग 60 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया

Updated on 29-06-2023 06:43 PM

 जबलपुर। सुबह 6:00 बजे जबलपुर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से लगभग 60 यात्रियों ने अपना रिजर्वेशन कराया। जबलपुर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बुधवार से नियमित तौर पर शुरू हो गई। यह ट्रेन आज सुबह 6:00 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन से रवाना की गई, हालांकि पहली बार जबलपुर से नियमित तौर पर रवाना हुई ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर ना तो रेलवे अधिकारियों ने इसका स्वागत किया और ना ही कोई जनप्रतिनिधि यहां पहुंचा। जबकि 1 दिन पूर्व मंगलवार को शाम 4:00 बजे रानी कमलापति से जबलपुर आई वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोग अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन वही पहली बार जबलपुर से रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन आम ट्रेनों की तरफ रवाना हो गई।

रानी कमलापति से आई वंदे भारत ट्रेन का स्वागत कर खानापूर्ति

जनप्रतिनिधियों की नींद खराब ना हो इसलिए उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से आई वंदे भारत ट्रेन का स्वागत कर अपनी खानापूर्ति पूरी कर दी ,लेकिन वही जब जबलपुर से यह ट्रेन आज पहली बार नियमित तौर पर रवाना हुई तो ना तो उसके स्वागत के लिए कोई मौजूद था और ना ही यह कोई रेल अधिकारी यहां आया। ट्रेन को रानी कमलापति ले जाने वाले ड्राइवर और रनिंग स्टाफ ने ही वंदे भारत ट्रेन का अपने अपने तरीके से स्वागत किया । किसी ने इंजन में तिलक लगाकर ट्रेन में प्रवेश किया, तो कोई प्रवेश गेट को प्रणाम के ट्रेन में चढ़ा। वहीं यात्रियों में भी गजब का उत्साह था हर कोई अपनी जीत के अलावा अन्य कोचों में जा जाकर ट्रेन की सुविधा और व्यवस्था को निहारते रहे इस दौरान जनशताब्दी ट्रेन से जाने वाले यात्री भी ट्रेन में चढ़े और कोच की सुविधाओं को देखते रहे। कई यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के समय और किराए में बदलाव किया जाना चाहिए, ताकि ट्रेन की उपयोगिता और बढ़ सके फिलहाल आधे घंटे के अंतराल में ही भोपाल जाने के लिए दो ट्रेनें हैं , जिनके किराए में 50 फीसदी से ज्यादा का अंतर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.