पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने स्नात्र महोत्सव व नवांगी पूजा में लिया भाग

Updated on 21-08-2025 11:49 AM

रायपुर। पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में श्रद्धालुओं ने स्नात्र महोत्सव व नवांगी पूजा में भाग लिया। सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने भजनों के साथ दर्शन-वंदन किए। ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रथम दिवस परमात्मा के जन्मकल्याणक प्रत्यर्थ स्नात्र महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक सीए प्रतीक बैद ने जिनमंदिर में भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला बैद परिवार रहे।

पर्युषण पर्व के अंतर्गत महाविदेह आराधना केन्द्र में आज शाम 6:45 बजे से श्रावक-श्राविकाओं द्वारा खरतरगच्छ विधि से प्रतिक्रमण किया जाएगा।

दूसरे दिन के अवसर पर इक्तिसा जाप और प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सिद्धार्थ गोलछा और मिताली कटारिया युगल स्वर में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम के लाभार्थी महेन्द्र कुमार, तरुण कुमार, मानस, गौरव, कल्प और गर्वित कोचर परिवार हैं।

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ. योगेश बंगानी ने बताया कि प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति के दौरान कूपन द्वारा तीन ड्रॉ निकाले जाएंगे। इन लक्की श्रद्धालुओं को गुलाबचंद सोहनलाल टीकम गोलछा परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.