साल के पहले दिन एलन मस्क को 75 हजार करोड़ का झटका, गौतम अडानी कभी भी निकल सकते हैं उनसे आगे

Updated on 04-01-2023 04:20 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। साल के पहले दिन उन्हें 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा है। टेस्ला के शेयरों में पिछले कई दिनों से गिरावट आ रही है और नए साल के पहले कारोबारी दिन भी यह सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट आई। इससे मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 9.09 अरब डॉलर यानी करीब 75 हजार करोड़ रुपये कम हो गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अब उनकी नेटवर्थ 128 अरब डॉलर रह गई है। मस्क अभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं लेकिन जल्दी ही वह तीसरे नंबर पर खिसक सकते हैं।
नवंबर 2021 में मस्क की नेटवर्थ 340 अरब डॉलर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई है। उनकी नेटवर्थ में 200 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आ चुकी है और वह इतनी बड़ी दौलत गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स हैं। मस्क की नेटवर्थ में गिरावट की सबसे बड़ी वजह टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट रही। पिछले साल टेस्ला के शेयरों में 65 फीसदी गिरावट आई। कंपनी ने ग्रोथ टारगेट्स को मिस किया है और साथ ही चीन में प्रॉडक्शन में कटौती की है। कंपनी ने सोमवार को चौथी तिमाही में अपनी डिलीवरी के बारे में जानकारी दी जो बाजार के अनुमानों से कम रही।

ट्विटर डील पड़ी भारी

टेस्ला की कारों की मांग लगातार घट रही है और उसे दूसरी कंपनियों से भी कड़ी चुनौती मिल रही है। पिछले महीने अपनी इंवेंट्री को क्लीयर करने के लिए कंपनी ने सेल की घोषणा की थी। इससे निवेशकों को झटका लगा और दिसंबर में कंपनी का शेयर 37 फीसदी टूट गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने के लिए की गई मस्क की 44 अरब डॉलर की डील भी टेस्ला पर भारी पड़ी। मस्क टेस्ला के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। अप्रैल के बाद से वह टेस्ला के 23 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। टेस्ला का मार्केट कैप एक समय एक ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया था लेकिन पिछले साल के अंत में यह 386 अरब डॉलर रह गया।

अडानी निकल सकते हैं आगे

इस बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अमीरों की लिस्ट में मस्क को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। मंगलवार को अडानी की नेटवर्थ में 1.61 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह अभी 119 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मस्क और अडानी की नेटवर्थ में अब सिर्फ नौ अरब डॉलर का अंतर रह गया है। पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था जबकि मस्क की नेटवर्थ में 200 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। अडानी पिछले साल भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे थे और यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले अरबपति थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.