कलेक्टर की पहल पर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा को मिलेगा लैपटाप

Updated on 27-05-2025 01:04 PM
धमतरी । लोगों की समस्या, मांग और शिकायतों के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या व शिकायतें सुनी और उन पर विचार कर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनदर्शन मे आज ग्राम लोहरसी निवासी कुमारी ऐश्वर्या गंगबेर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लैपटाप की मांग की। 
कलेक्टर मिश्रा ने ऐश्वर्या से उसकी पढाई के बारे में पूछा। ऐश्वर्या ने बताया कि वह सिविल इंजीनीयरिंग की पढ़ाई कर रही है, आगे की पढ़ाई के लिए उसे लैपटाप की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उसके पिताजी मूर्ति बनाने का काम करते है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लैपटाप नहीं खरीद पा रही है। कलेक्टर मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजना के तहत ऐश्वर्या को लैपटाप प्रदान किया जाए।

वहीं जनदर्शन में नवागांव कचना निवासी  राजेश कुमार ने बीते 12 वर्षो से निजी जमीन पर गांव का गंदा पानी छोड़ने के कारण खेती नहीं कर पाने की शिकायत कलेक्टर के समक्ष की। कलेक्टर ने उक्त प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के भूमि के पानी को नाली के माध्यम से अन्य स्थान प्रवाहित करने और मौके का निरीक्षण करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद को दिये। जनदर्शन में कुरूद विकासखंड के धौराभाठा निवासी मनोज कुमार ने पट्टा भूमि से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

मनोज कुमार ने बताया कि उनके पिता जी के नाम से 1600 वर्गफूट का पट्टा प्रदान किया गया था, गांव की महिला द्वारा लगभग 19 वर्गफीट में कब्जा कर लिया गया है। गांव वालों के समझाने पर भी वह कब्जा नहीं छोड रही है। कलेक्टर  मिश्रा ने इस संबंध में एसडीएम कुरूद को जमीन का सही माप करने के निर्देश दिये। ंजनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मजदूरी भुगतान आदि से संबंधित कुल 58 आवेदन मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.