आयोग की पहल पर आयकर अफसर अपने दो बच्चों पत्नी को साथ रखने रजामंद

Updated on 09-10-2022 05:38 PM

रायपुर

राज्य महिला आयोग की समझाईश पर भोपाल (मध्यप्रदेश) आयकर विभाग में पदस्थ आयकर अधिकारी अपने दो बच्चों सहित पत्नी को साथ रखने रजामंद हो गया। आयोग ने पति-पत्नी दोनों को समझाईश देते हुए परिवार को टूटने से बचाने कहा।इस प्रकरण को आयोग ने 6 माह के लिये अपनी निगरानी में रखा है।

राज्य महिला आयोग ने अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने रायपुर आयोग कार्यालय में सुनवाई के दौरान पटल पर रखे गये एक प्रकरण में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों  जो कक्षा तीसरी व केजी 1 में पढ़ रहे है जिनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च अनावेदक पति वहन कर रहा है साथ ही अनावेदक ने स्वीकार किया कि पिछले चार माह से नियमित भरण-पोषण नहीं दे रहा हूं। आवेदिका के बैंक खाते में 90 हजार रुपए डालने की बात अनावेदक ने कही है। आवेदिका के पिता का कहना है कि उसमें कुछ पैसा उनका भी है आयोग द्वारा दोनों पक्षों को समझाईश दी कि दोनों बच्चियों के हित में दोनों पक्ष एकसाथ रहने के बारे में पुनर्विचार करें।

चूंकि अनावेदक भोपाल में आयकर विभाग में पदस्थ है और आवेदिका रायपुर में दोनों बच्चियों के साथ रहती है। आयोग द्वारा अनावेदक को समझाईश दी  कि माह के अवकाश के दिनों में आवेदिका के घर आकर उनके साथ रहे और अपना सम्बंध सुधारने का प्रयत्न करें। अनावेदक ने आवेदिका को प्रतिमाह 17 हजार रुपए भरण-पोषण राशि के साथ 9 हजार रुपए मकान का किराया के साथ बच्चियों के स्कूल की पढ़ाई-लिखाई का खर्च नियमित रूप से वहन करेगा और आवेदिका दोनों बच्चियों के साथ अपने ससुराल में जाकर अपने संबंध सुधारने का प्रयास करेगी जिससे कि दोनों पक्षों के संबंध पुन: स्थापित हो सके और परिवार खुशहाल हो सके। इस प्रकरण को 6 माह की निगरानी में रखा गया है, जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

एक अन्य प्रकरण में पिछले सुनवाई में अनावेदकगण को समझाईश दी गई थी कि अनावेदक पति और उनके पत्नी और बच्चों को बुलाकर उनके खाता बंटवारा करने हेतु ग्राम सभा आयोजित कर दोनों पक्षों के मध्य बंटवारा निष्पादित कराने के निर्देश दिये गये थे साथ ही दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौतानामा शपथ पत्र आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर कार्यवाही करते हुये अनावेदकगण द्वारा आज सुनवाई में दोनों पक्षों के शपथ पत्र प्रस्तुत किये गये है। जिसके आधार पर इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जिले…
 02 August 2026
बीजापुर।- कलेक्टर  विश्वदीप के निर्देशन में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक  कृष्णा दत्त राय को जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में आत्मीय एवं भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर …
 02 August 2026
एमसीबी। रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में इस पर्व ने ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी…
 02 August 2026
जगदलपुर। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का एक विशेष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने…
 02 August 2026
जगदलपुर। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं…
 02 August 2026
बालोद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद द्वारा विकासखंड डौंडी की ग्राम पंचायत कामता का भ्रमण…
 02 August 2026
सुकमा।  कभी नक्सलगढ़ के नाम से पहचाने जाने वाला सुकमा आज विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा की नई पहचान गढ़ रहा है। इस बदलाव की अग्रिम पंक्ति में कॉमन सर्विस…
 02 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में शुक्रवार को सुकमा विकासखंड के ग्राम पशु चिकित्सालय सुकमा क्षेत्र अंतर्गत गीदम…
 02 August 2026
एमसीबी।  छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बनता जा रहा है। अब लोगों को जरूरी दस्तावेजों के लिए…
Advt.