एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने होटल-ढाबों में दी दबिश...

Updated on 19-02-2024 05:32 PM

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने 18 फरवरी को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों को लाॅज, ढ़ाबा, कैफे एवं बार की चेकिंग के लिए ब्रीफ कर  दिशा निर्देश दिये थे। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षकगण के नेतृत्व में थाना प्रभारियों, थानों का बल सहित यातायात पुलिस के बल द्वारा थाना तेलीबांधा, माना एवं मंदिर हसौद क्षेत्र में स्थित होटल, लाॅज, ढ़ाबा, कैफे एवं बार की आकस्मिक चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त प्रतिष्ठानों को सही समय में बंद करने, सर्विस रोड में वाहन की पार्किंग नहीं कराने तथा नियमों का पालन करने संबंधी चेकिंग की गई। इसके साथ ही उक्त संस्थानों में नशा कर हुडदंग करने वालों तथा किसी प्रकार का कोई सूखा नशा तो ग्राहकों को परोसा नहीं जा रहा है, की भी चेकिंग की गई। हाईवे रोड में स्थित ढ़ाबा जहां लोग सर्विस रोड में अपनी वाहनों को पार्किंग कर यातायात बाधित करते है, ऐसे ढ़ाबा संचालकों को वाहनों को सर्विस रोड़ में पार्किंग नहीं कराने संबंधी चेतावनी दी गई तथा ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की गई। साथ ही संचालकों को कहा गया कि ढ़ाबों में गार्ड अथवा बाउंसर रखें जो वाहनों को सर्विस रोड़ में खड़ी ना होने दे जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। होटल, लाॅज, ढ़ाबा, कैफे एवं बार के संचालकों को नियमों का पालन करने तथा निश्चित समयावधि में संस्थानों को अनिवार्य रूप से बंद करने सख्त निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही शराब पीकर दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाने वालों तथा नशा कर व्ही.आई.पी. रोड़ के आसपास हुडदंग करने वालों के विरूद्ध भी अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं हुडदंग करने वाले कुछ व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरेश ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, थाना प्रभारीगण, थानों का बल तथा यातायात पुलिस का बल सहित लगभग 250 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.