कलेक्टर के निर्देश पर निजी खाद एवं दवाई दुकानों में छापामार कार्रवाई

Updated on 22-06-2025 06:59 PM

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन खाद और कृषि दवाई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। लापरवाही और गड़बड़ी के आरोप में 5 दुकान मालिकों को शो काज नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में उनसे जवाब तलब किया गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की चेतावनी जारी की गई है। उप संचालक कृषि ने किसान हित को ध्यान रखते हुए निरीक्षण टीम को एक्शन मोड में ला दिया है। प्रतिदिन आकस्मिक रूप से दुकानों में दबिश देकर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे।

गौरतलब है कि कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक विकय एवं कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सके, के उद्देश्य से तथा विक्रय लाईसेंस के शर्तों के अनुरूप रिकार्ड संधारण व पीओएस मशीन से उर्वरक विकय सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में 20 जून को कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड तखतपुर अन्तर्गत मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र सकरी, मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र एवं खाद भंडार काठाकोनी, मेसर्स देव बोरवेल्स जोरापारा, मेसर्स ओम साई ट्रेडर्स जरौधा तथा मेसर्स किसान सेवा केन्द्र तखतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

जिसमें मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र सकरी में स्टॉक पंजी, मूल्य सूची एवं अनुज्ञप्ति प्रदर्शित नहीं किये जाने तथा अवसान हुए कीटनाशक औषधि पाये जाने के कारण विक्रय प्रतिबंध करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र एवं खाद भंडार काठाकोनी, मूल्य ,टॉक सूची प्रदर्शित नहीं एवं निर्धारित प्रारूप में स्कंध एवं बिल बुक नहीं पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। मेसर्स देव बोरवेल्स जोरापारा को अनुज्ञप्ति में फार्म ओ समावेश हेतु कड़ी चेतावनी दिया गया। मेसर्स ओम सांई ट्रेडर्स जरौधा में अनुज्ञप्ति नवीनीकरण करवाने तथा बिल बुक एवं स्कंध पंजी में निरीक्षक से सत्यापित करवाने हेतु चेतवानी देते हुये नोटिस जॉरी कर जवाब मांगा गया। इसी प्रकार मेसर्स किसान सेवा केन्द्र तखतपुर में डिस्पले बोर्ड में उर्वरको की मात्रा अंकित नहीं थी। निर्धारित प्रारूप में स्कंध पंजी का संधारण नहीं आईएफएमएस. पोर्टल एवं गोदाम में रखे उर्वरकों का मिलान नहीं होने, उर्वरक प्रतिवेदन नहीं भेजने, अवसान हुए कीटनाशक औषधि पाये जाने के कारण विक्रय पर प्रतिबंध करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उक्त कृषि केन्द्रो को स्पष्टीकरण तामिल हेतु सात दिवस के भीतर पालन प्रतिवेदन और जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया ।समय सीमा एवं संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जावेगी ।

जिला स्तरीय निरीक्षण दल में अनिल कुमार शुक्ला सहायक संचालक कृषि, उमेश कश्यप ग्रा.कृ.वि.अ, विजय धीरज ग्रा.कृ.वि.अ.,खेमराज शर्मा ग्रा.कृ.वि.अ. कार्यालयीन एवं विकासखण्ड तखतपुर के अध्यक्ष ए. के. सतपाल व.कृ.वि.अ.,  आर.एल.पैकरा कृ. चि.अ./उर्वरक निरीक्षक एवं नरेश बघेल ग्रा.कृ.वि.अ. उपस्थित थे।साथ ही पी.डी. हथेश्वर उप संचालक कृषि, द्वारा कृषकों से अपील किया गया है कि इस वर्ष डी.ए.प्री. की कम आपूर्ति के दृष्टिगत किसान भाई विकल्प के रूप में यूरिया, एस.एस.पी.. पोटाश एवं एन. पी.के. का उपयोग करें ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.