चुनाव आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम मिशन संचालक को भेजा नोटिस...

Updated on 11-04-2024 05:28 PM

रायपुर। एनएचएम में नियम विरूद्ध ट्रांसफर के चलते महासमुंद के अकाउंट मैनेजर राकेश देवांगन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। यह मामला अब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। आयोग को की गई शिकायत में इस मौत को प्रताड़नापूर्ण ट्रांसफर का नतीजा बताया गया है। आयोग ने इस पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई करने कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के मिशन संचालक आईएएस जगदीश सोनकर को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की अवर सचिव दिव्या वैष्णव ने नोटिस के विषय में लिखा है...आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन का मामला और हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की शिकायत बाबत। दिव्या मिश्रा ने आईएएस से दो घंटे में नोटिस का जवाब मांगा है।

दरअसल, आचार संहिता प्रभावशील होने के एक दिन पहले एनएचएम में सिंगल-सिंगल आर्डर निकालकर 50 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सीधे निर्वाचन आयोग के पोर्टल में शिकायत कर दी। उसकी कॉपी राष्ट्रपति, कैबिनेट, कैबिनेट सिकरेट्री, मुख्य निर्वाचन आयुक्त भेजी। चुनाव आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने शिकायत की प्रति स्वास्थ्य विभाग को भेजा। इसके बाद विभाग ने जगदीश सोनकर को नोटिस थमा कर जवाब मांगा है।

इलेक्शन कमीशन की शिकायत में महासमुंद के एनएचएम के एकाउंट मैनेजर राकेश देवांगन की हार्ट अटैक से मौत को प्रताड़नापूर्ण ट्रांसफर का नतीजा बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की शिकायत के अनुसार राकेश देवांगन नियमों के खिलाफ खरीदी की पेमेंट करने का तैयार नहीं थे, इसलिए उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इससे वे तनाव में थे।

आश्‍चर्य की बात है कि जिन लोगों का ट्रांसफर किया गया है, वे या तो संविदा नियुक्ति वाले हैं या फिर उसी पद के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है। मगर छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार संविदा के साथ नॉन ट्रांसफरेबल अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया। इनका एक जिला से दूसरे जिला में ट्रांसफर किया गया। विभागीय जानकारों की मानें तो किसी भी विभाग में संविदा कर्मी का तबादला नहीं किया जाता। एनएचएम के भर्ती नियम के अनुसार संविदा के पोस्ट पर ट्रांसफर नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सिकरेट्री मनोज पिंगुआ ने स्वीकार किया कि एनएचएम में ट्रांसफर नहीं हो सकता। पिंगुआ ने कहा था कि अगर ऐसा हुआ है, तो उसे दिखवाएंगे और नियमानुसार इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.