CISF की तर्ज पर Ayodhya राम मंदिर में होगी SSF सुरक्षा बलों की तैनाती, अब तक PAC के पास था जिम्‍मा

Updated on 25-08-2023 01:26 PM
वीएन दास, अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर के आंतरिक इलाके में जहां पीएसी तैनात है, वहां अब सीआईएसएफ के पैटर्न पर एसएसएफ (स्‍पेशल सिक्‍यॉरिटी फोर्स) के सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। एसएसएफ की टीम ने यहां निरीक्षण करने आई है। अयोध्या मंडल के आईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले एसएसएफ के सुरक्षा बलों की तैनाती की उम्मीद है। अति संवेदनशील राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर के भीतरी इलाकों में जहां पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात हैं, वहां अब एसएसएफ के सुरक्षा बलों को तैनात करने का प्लान है।

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरी अयोध्या की सुरक्षा का हाईटेक प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे जल्‍द फाइनल टच दे दिया जाएगा। गया है। पूरी तरह से हाईटेक सुरक्षा प्लान में मैनपावर के साथ आधुनिक तकनीक के बल पर मंदिर और अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। करीब 4 हजार सीसी कैमरे और रोड साइड के बिजनेस संस्थानों के सहयोग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। राम मंदिर के रेडजोन की सुरक्षा में सीआरपीएफ के सुरक्षा बलों को पहले से ही तैनात किया गया है।

भक्ति पथ के निर्माण में अनियमितता, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

राम मंदिर को अयोध्या के राम पथ से जोड़ने वाले भक्ति पथ के निर्माण में अनियमिता बरतने के आरोप में ठेका लेने वाली मेसर्स देव कंस्ट्रक्शन कंपनी आगरा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप लगा गया कि ठेकेदार ने पूरी सड़क में डक्ट ट्रंच और ड्रेनेज के गड्ढे खोदवा कर छोड़ रखा है। इससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस बाबत ठेकेदार दिलीप तिवारी को कई बार मौखिक और लिखित नोटिस भी दी गई पर कोई सुधार नहीं हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.