होली के मौके पर परिवार संग देख‍िए नाना पाटेकर की वो फिल्‍म, जिसकी 'बागबान' से हुई थी तुलना

Updated on 10-03-2025 03:34 PM
'गदर 2' से पर्दे पर धमाल मचाने वाले डायरेक्‍टर अनिल शर्मा की फिल्‍म 'वनवास' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप रही थी। बीते साल 20 दिसंबर को नाना पाटेकर, उत्‍कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्‍टारर यह फिल्‍म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी 'वनवास' ने बॉक्‍स ऑफिस पर सिर्फ 4.95 करोड़ रुपये का बिजनस किया। हालांकि, फिल्‍म की इमोशनल कहानी और खासकर नाना पाटेकर की इसमें खूब तारीफ हुई। इसकी तुलना अमिताभ बच्‍चन और हेमा मालिनी की 'बागबान' से भी हुई। अब यह फिल्‍म OTT पर रिलीज हो रही है।
सिनेमाघरों में रिलीज के करीब तीन महीने बाद फैमिली ड्रामा 'वनवास' की डिजिटल स्ट्रीमिंग का ऐलान किया गया है। यह फिल्‍म पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं की पड़ताल करता है। यह बड़े-बुजुर्गों के बलिदान और मॉर्डन जमाने में परिवार को एकजुट बनाए रखने की चुनौतियों की कहानी है

OTT पर कब और कहां देखें 'वनवास'

ओटीटी पर 'वनावास' दिग्‍गज स्ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हो रही है। नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा के साथ पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया है कि 'वनवास' होली के मौके पर 14 मार्च, 2025 से स्‍ट्रीम होगी। OTT प्‍लेटफॉर्म ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा है, 'जो पराए भी ना करें, अगर वो अपने कर जाएं, तो अपनों से बड़ा पराया कौन? 'वनवास' का प्रीमियर 14 मार्च से, केवल ZEE5 पर।'

क्‍या है 'वनवास' की कहानी

'वनवास' एक बुजुर्ग विधुर प्रताप सिंघानिया की कहानी है, जिसका किरदार नाना पाटेकर ने निभाया है। वह अभी भी अपनी पत्नी की मौत का शोक मना रहे हैं। जब वह अपना घर एक ट्रस्ट को दान करने का फैसला करते हैं, तो उनके बच्चे उन्‍हें वाराणसी में छोड़ने की साजिश रचते हैं। इस बीच, उनकी मुलाकात एक अजनबी और एक बदमाश लड़के वीर से होती है, जिसका किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है। वीर अलग-थलग पड़े प्रताप की देखभाल करता है और उन्‍हें उनके परिवार से मिलवाने का फैसला करता है।

'वनवास' की कास्ट

अनिल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'वनवास' में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा खुशबू सुंदर, राजपाल यादव, मनीष वाधवा, राजेश शर्मा, प्रशांत बजाज और अश्‍व‍िनी कालसेकर भी हैं। कहानी अनिल शर्मा के साथ सुनील सिरवैया और अमजद अली ने लिखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.