विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दपूमरे सेंट्रल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 05-02-2025 12:31 PM

बिलासपुर।  जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और कैंसर, थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स ने सामूहिक रूप से रक्तदान कर मानवता और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। साथ ही इस पुनीत कार्य में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लेकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया।

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स न केवल आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समय-समय पर सुरक्षा, सतर्कता और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य भी करते हैं।

इस अवसर पर सेंट्रल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों और अधिकारियों ने भी वॉलिंटियर्स के प्रयासों की सराहना की और सभी को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.