संवत्सरी महापर्व पर विवेकानंद नगर में गूंजा ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’

Updated on 16-09-2026 02:03 PM
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों के बाद शाम को उपाश्रय में ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ की गूंज सुनाई दी। श्रावक-श्राविकाओं ने वर्षभर में मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और सभी के प्रति मैत्रीभाव रखने का संकल्प लिया।

धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने संवत्सरी महापर्व को आत्मशुद्धि और आत्मावलोकन का पर्व बताते हुए कहा कि वर्षभर में हुई गलतियों को स्वीकार करना और उनके लिए क्षमा मांगना ही संवत्सरी की सार्थकता है। किसी ने हमारे प्रति भूल की हो तो उसे भी हृदय से क्षमा करना चाहिए। मन को वैर-द्वेष से मुक्त कर मैत्रीभाव के साथ आगे बढ़ना ही इस महापर्व का मूल संदेश है।

मुनि संवेगरत्न सागर की पावन निश्रा में संवत्सरी महापर्व के अवसर पर बारसा सूत्र का वांचन, पांच ज्ञान की पूजा, चैत्य परिपाटी और संवत्सरी प्रतिक्रमण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने इसमें शामिल होकर आत्मावलोकन और प्रायश्चित किया।

 सालभर की भूलों का किया आत्मावलोकन 
दोपहर 3.36 बजे संवत्सरी प्रतिक्रमण शुरू हुआ। इस दौरान श्रावक- श्राविकाओं ने पूरे वर्ष के अपने आचरण का आत्मावलोकन किया। मन, वचन और काया से किसी को दुख पहुंचाने, जाने-अनजाने में हुई भूलों और किए गए पापों के लिए प्रायश्चित करते हुए जीव मात्र से क्षमायाचना की गई। संवत्सरी पर मन में किसी के प्रति वैर, द्वेष या कटुता न रहे। प्रतिक्रमण के बाद एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहा गया।

भक्तिभाव से निकली चैत्य परिपाटी 
संवत्सरी महापर्व पर लाभार्थी परिवार की ओर से मुनिसंवेगरत्न सागर जी म.सा. को मूल सूत्र यानी बारसा सूत्र बोहराया गया। धर्मसभा में पांच ज्ञान की पूजा के बाद मुनिश्री के मुखारविंद से बारसा सूत्र का वांचन हुआ। मुनिश्री ने श्रावक-श्राविकाओं को संयम, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इसके बाद मुनिभगवंतों की पावन निश्रा में ज्ञानवल्लभ उपाश्रय से पार्श्वनाथ जिनालय तक चैत्य परिपाटी निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और जिनालय पहुंचकर परमात्मा के दर्शन-वंदन किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.