संत रविदास समरसता यात्रा का दूसरे दिन गाँव-गाँव में हुआ भव्य स्वागत

Updated on 27-07-2023 12:06 PM

संत शिरोमणि श्री रविदास जी की समरसता यात्रा का दूसरे दिन पाँच जिलों के सैकड़ों गाँवों में नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह स्थानीय नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों ने खुशी का इजहार किया। यात्रा के दौरान जन-संवाद के माध्यम से संत रविदास के संदेश एवं दर्शन को जनता तक पहुँचाया गया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली के बैढ़न में संत शिरोमणि रविदास जी के पादुका एवं कलश का पूजन-अर्चन कर पाँचवीं यात्रा का शुभारंभ किया। धार जिले के बदनावर में औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मंदसौर के झारड़ा में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, बालाघाट के लालबर्रा में गो-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, नीमच में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार और श्योपुर में सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री तुरसनपाल बरैया यात्रा में शामिल हुए। सभी मंत्रीगण और जन-प्रतिनिधियों ने श्री रविदास जी के दर्शन एवं संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आहवान नागरिकों से किया।

धार

बदनावर में जन-संवाद में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज का भव्य मंदिर हमारे प्रदेश में बनाया जाना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। यात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। स्थानीय लोगों ने पुष्प-वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा लाबरिया होते हुए सरदारपुर पहुँची जहाँ पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, संजय सिंह बघेल सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने संत श्री रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। ग्रामीणों ने उत्साह यात्रा का स्वागत किया। यहाँ से यात्रा सरदारपुर से राजगढ़ की और आगे बड़ी, जहाँ नगर में यात्रा भव्य रूप ले लिया। इसके बाद यात्रा ने रिंगनोद होते हुए कुक्षी विकासखंड में प्रवेश किया।

मंदसौर

संत शिरोमणि श्री रविदास समरसता संदेश यात्रा बुधवार को मंदसौर जिले के झारड़ा से प्रारंभ हुई। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का जगह-जगह पर जनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव अरनियादेव, बरखेड़ादेवडुंगरी, पहेड़ा, काचरियानों, मोल्याखेडी, चंगेरी, सूठोद, पिपलियामंडी, सोनी, अमरपुरा एवं जेतपुरा तथा मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के गाँव बाजखेड़ी, बहादरी, मेनपुरिया, साबाखेड़ी, गुराडियादेदा, सिंदपन, धारियाखेड़ी, रेवास देवड़ा, गुजरदा, नौगांवा, मिर्जापुरा, अघोरिया, रयालता, रिच्छाबच्चा एवं डिगाँवमाली में नागरिकों ने स्वागत कर सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश दिया। मल्हारगढ़ तथा मंदसौर में जनसंवाद भी हुए।

श्योपुर

श्योपुर जिले में समरसता यात्रा सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री तुरसनपाल बरैया, मध्यप्रदेश बाँस एवं बाँस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं यात्रा के प्रभारी श्री घनश्याम पिरोनिया, विधायक श्री सीताराम आदिवासी ने स्वागत किया। यात्रा का जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाएँ कलश यात्रा में शामिल हुई। सेमल्दा, ढोढर, ओछापुरा, वीरपुर, गढी, विजयपुर आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम हुए। वीरपुर में रात्रि विश्राम के दौरान संत रविदास महाराज के भजनों पर आधारित भजन संध्या हुई। टेटरा तिराहे से यात्रा को मुरैना जिले के लिए रवाना किया गया।

बालाघाट

संत रविदास समरसता यात्रा का दूसरे दिन बालाघाट जिले के लालबर्रा विकासखंड के वैनगंगा प्रवेश द्वार, ग्राम गर्रा पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के प्रभारी एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार ने जनसंवाद में कहा कि यह बहुत ही अनूठी यात्रा है। संत रविदास जी का समाज उत्थान में अभूतपूर्व योगदान रहा है। ग्राम कनकी, बेहरइ, लवादा, बिरसोला, मिरेगांव, बकोडा, लालबर्रा में यात्रा का भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। जनमानस ने संत रविदास जी की चरण पादुका के दर्शन कर पूजन किया। लालबर्रा में जनसंवाद में मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरनंद जी, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, समाजसेवी श्री सत्यनारायण अग्रवाल ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

नीमच

जिले के नयागाँव से संतशिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण समरसता संदेश यात्रा मंगलवार को देर रात नीमच शहर पहुँची। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए, शहर के भारत माता चौराहे पर पहुँची, जहाँ जन-संवाद को संबोधित करते हुए एम.एस.एम.ई.मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर रहने और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ईश्वर की आराधना पर बल दिया। विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा, कि हम सभी रविदास जी महाराज के जीवन-दर्शन को अपने जीवन में अपनाएँ और समतामूलक समाज निर्माण में सहभागी बनें। महामंडलेश्वर सुरेशानंद जी शास्त्री ने कहा, कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी के जीवन चरित्र के माध्यम से समाज को बहुत कुछ प्राप्त हुआ है। हम सब एक भाव से मिल-जुलकर रहें और प्रदेश के विकास में सहभागी बने। डॉ. मिथिलेश नागर ने संत शिरोमणी श्री रविदासजी के जीवन-दर्शन को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आहवान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.