‘कोहली, कोहली’ के नारों पर नवीन उल हक ने धो डाला, दिया करारा का जवाब

Updated on 25-05-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में ठसाठस भरे स्टेडियम में जब नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने उतरे तो उन्हें अजीब व्यवहार का शिकार होना पड़ा। जब भी वह गेंद करने जाते या जहां फील्डिंग कर रहे होते तो भीड़ उन्हें विराट-विराट के नारे से चिढ़ाने लगती। इस बीच अफगानी क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 4 विकेट झटके। अगर आकाश मधवाल कमाल नहीं करते तो नवीन के लिए यह बड़ा दिन होता।

इस बीच सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा कि उन्होंने बुधवार को स्टेडियम में ‘कोहली, कोहली’ के नारों का लुत्फ उठाया क्योंकि इससे उन्हें अपनी टीम के लिए अच्छा करने का जज्बा मिला। मौजूदा आईपीएल के लीग चरण के दौरान नवीन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज कोहली के बीच तीखी बहस हुई थी।

मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर में 38 रन पर चार विकेट चटकाने वाले नवीन ने कहा, ‘मैंने इसका लुत्फ उठाया। मुझे मैदान पर सभी का उसका (विराट कोहली) या किसी अन्य खिलाड़ी का नाम लेना पसंद है। यह मुझे अपनी टीम के लिए अच्छा करने का जज्बा देता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बाहरी चीजों के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ अपने क्रिकेट और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान लगाता हूं। दर्शकों के नारे लगाने या किसी और के कुछ कहने का मुझे पर कोई असर नहीं होता।’

नवीन ने कहा, ‘पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आपको इसके साथ चलना होगा। जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा नहीं करोगे तो प्रशंसक आपको निशाना बनाएंगे। जब आप अपनी टीम के लिए अच्छा करोगे तो यही लोग आपकी सराहना करेंगे। यह खेल का हिस्सा है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.