युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर वाइफ धनश्री ने बरसाया प्यार, शेयर की रोमांटिक ये तस्वीर

Updated on 24-07-2024 03:20 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल 34 साल के हो गए हैं। युजवेंद्र ने 23 जुलाई को अपना 34 जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के इस मौके पर चहल को पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिले, लेकिन उनकी वाइफ धनश्री वर्मा ने उन्हें जिस अंदाज में विश किया उसे सब पसंद कर रहे हैं। धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में युजवेंद्र चहल को एक ग्रेट स्पिनर करार दिया।

चहल के लिए धनश्री का खूबसूरत मैसेज

युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर उनकी वाइफ धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खूबसूरत मैसेज शेयर किया। तस्वीरों के साथ कैप्शन में धनश्री ने लिखा, 'महान स्पिनर और विनर,आपका स्किल सेट और अपनी टीम के लिए इसे जीतने का आपका जुनून ही वह सबसे बड़ा गुण है जो आप में है... भगवान हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखें... हमेशा मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर रहुंगी।'

2020 में युजवेंद्र और धनश्री की हुई शादी

भारतीय क्रिकेटर्स में युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। धनश्री और चहल ने दिसंबर 2020 में एक दूसरे से शादी रचाई थी। क्रिकेट का मैदान हो या फिर पर्सनल लाइफ में धनश्री वर्मा हमेशा चहल के सपोर्ट में रही हैं।

धनश्री ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर धनश्री वर्मा ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। धनश्री वर्मा ने कई बार युजी चहल के लिए सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार कर चुकी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर धनश्री ने हसबैंड के लिए खूब प्यार लुटाया।

फेमस कोरियोग्राफर हैं धनश्री वर्मा

धनश्री वर्मा एक फेमस कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो में भी हिस्सा लिया गै। इसके अलावा उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम कियाहै। धनश्री और चहल की मुलाकात भी डांस के कारण हुई थी। चहल लॉकडाउन के समय धनश्री से ऑनलाइन डांस क्लास लेते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.