छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हमें मौका मिल सकता है : सिंहदेव
Updated on
28-06-2023 10:30 PM
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक हुई। बुधवार को एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालात के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हो रही है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य मौजूद रहे।
बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य चुनाव की तैयारियां रहीं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हमें मौका मिल सकता है। हमने जो काम किए हैं हम उस आधार पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है...पिछला चुनाव हमने सामूहिक नेताओं के आधार पर लड़ा था और वो बेस्ट है इसलिए इस साल भी हम सामूहिक नेताओं के आधार चुनाव लड़े क्योंकि इसमें टीम को कोई भी लीड कर सकता है।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…