कभी पैसा उधार लेकर खरीदा था एक ट्रक, आज 5000 गाड़ियों के मालिक, करोड़ों की है नेटवर्थ

Updated on 13-10-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: जिंदगी में अगर पूरी कोशिश की जाए तो नामुमकिन कुछ भी नहीं है। जिंदगी में मेहनत से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। एक समय इनके पास एक ट्रक खरीदने के भी रुपये नहीं थे। किसी समय इन्होंने पैसा उधार लेकर कारोबार शुरू किया था। आज इन्हें लोग ट्रकिंग किंग (Trucking King) के नाम से जानते हैं। हम बात कर रहे हैं लॉजिस्टिक कंपनी वीआरएल लॉजिस्टिक (VRL Logistics) के मालिक विजय संकेश्वर (Vijay Sankeshwar) की। विजय संकेश्वर को सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। आपने वीआरएल लॉजिस्टिक्स का नाम सुना होगा और संभव है कि इसके ट्रक भी सड़क पर देखे हों। यह भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है।

ऐसे हुई शुरुआत


विजय संकेश्वर का परिवार प्रिटिंग प्रेस के बिजनेस में था, लेकिन उन्होंने ठाना कि वह कुछ और काम करेंगे। इसके लिए वह वह अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ गए। इसलिए संकेश्वर ने अपने बिजनस के लिए घरवालों से कोई आर्थिक मदद नहीं ली। उन्होंने अपने एक जानकार से पैसे उधार लिये और एक ट्रक खरीदा। उन्होंने साल 1976 में एक ट्रक से काम की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्हें बिजनेस स्थापित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर किस्मत पलटी और 1994 तक उनके पास 150 ट्रक हो गए।

लॉजिस्टिक्स कारोबार का सगठित नहीं होना, संचार की कमी के बाद भी साल 1990 में वे कमर्शियल ट्रांसपोर्ट से पैसेंजर सर्विस में आ गए। इसके बाद विजय संकेश्वर ने विजयानंद ट्रैवल्स नाम से एक कंपनी की शुरुआत की, जिसका नाम बाद में बदलकर VRL Logistics रखा गया।


बन चुकी है कन्नड़ फिल्म


विजय संकेश्वर पर कन्नड़ भाषा में एक फिल्म भी बन चुकी है। इसे साल 2022 में रिलीज किया गया था। आज कंपनी का दावा है कि उससे ज्यादा कमर्शियल वाहन भारत में किसी और लॉजिस्टिक कंपनी के पास नहीं है। एक ट्रक से शुरू हुआ वीआरएल लॉजिस्टिक्स का सफर 4,816 कमर्शियल वाहनों तक पहुंच गया है। कमर्शियल वाहनों के इस रिकॉर्ड तोड़ काफिले के लिए कंपनी का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

इतनी है नेटवर्थ

नेटवर्थ की बात करें तो विजय संकेश्वर की कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपये हैं। केवल पांच साल में ही कंपनी के शेयरों में भारी उछाल आया है। पांच साल में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 115.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं उनकी कंपनी के मार्केट कैप की बात की जाए तो वह 6200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा. कंपनी लगातार मुनाफ़ा दर्ज कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.