कभी ऑफिस ब्वॉय का करते थे काम, आज इंटीग्रेटेड फार्मिंग करके लाखों रुपये कमा रहे हैं

Updated on 01-12-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे हासिल न किया जा सकता हो। अगर पूरी लगन से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। जीवन में सफल होता है वही इंसान होता है जो संघर्ष से नहीं घबराता। कहते हैं जिसने कभी हार का मुंह देखा ही नहीं देखा वो सच्ची सफलता को कभी महसूस ही नहीं कर सकता। जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे महाराष्ट् के पुणे निवासी ज्ञानेश्वर बोडके ने सफलता हासिल कर लोगों के सामने मिसाल पेश की है। कभी ऑफिस ब्वॉय के रूप में काम करने वाले ज्ञानेश्वर आज करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब ज्ञानेश्वर को पैसों की तंगी के चलते पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई थी। आईए आपको बताते हैं कभी पैसों की कमी से परेशान ज्ञानेश्वर आज इतने अमीर कैसे हो गए। किस तरह उन्होंने जीवन में इतनी सफलता हासिल की।

तंगहाली में गुजरा बचपन
ज्ञानेश्वर बोडके का जन्म एक निम्न वर्गीय परिवार में हुआ था। उनका बचपन बहुत तंगहाली में गुजरा। ये वो समय था जब उनके पास बहुत थोड़ी सी जमीन हुआ करती थी। इसी से जैसे-तैसे उनके परिवार का गुजारा चलता था। ज्ञानेश्वर अपनी उम्र के बाकी बच्चों की तरह पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहते थे। लेकिन उनके घर में कोई भी कमाने वाला नहीं था। इस कारण 10वीं के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी गई थी।

ऑफिस ब्वॉय के रूप में किया काम

ज्ञानेश्वर बोडके पढ़ाई छोड़ने के बाद कुछ काम-धंधा ढूंढने लगे थे। इस बीच किसी परिचित की मदद से उन्हें पुणे में ऑफिस बॉय की नौकरी मिल गई। इस नौकरी से उनके घर-परिवार का खर्च निकलने लगा। लेकिन ज्ञानेश्वर बोडके इस काम से खुश नहीं थे उन्हें लग रहा था कि जितनी मेहनत वो कर रहे हैं, उतना उनको नहीं मिल रहा है। ऑफिस ब्वाय के रूप में सुबह 6 से रात 11 बजे तक काम करते थे।

ऐसे बदली किस्मत

जब वह ऑफिस ब्वॉय के रूप में काम कर रहे थे तो एक दिन उन्होंने एक अखबार में एक किसान की सफलता की कहानी पढ़ी। किसान ने एक हजार वर्ग फुट क्षेत्र में पॉलीहाउस खेती की और 12 लाख रुपये महीने कमाई कर रहा था। इस खबर को पढ़ने के बाद ज्ञानेश्वर ने नौकरी छोड़ दी। वह पुणे पहुंचे और पॉलीहाउस खेती पर दो दिन का वर्कशॉप किया, लेकिन, यह सब उनके सिर के ऊपर से निकल गया। इसके बाद ज्ञानेश्वर ने अधिकारियों से बात की और कहा कि वे उनके साथ काम करना और सीखना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.