नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत

Updated on 09-09-2025 05:40 PM
कवर्धा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगर पंचायत इंदौरी में सड़क, हाईमास्क लाइट, रंगमंच निर्माण, नाली निर्माण जैसे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत मिली है। इस स्वीकृति के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। 

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी है। जनता को मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ मिले, उनका जीवन स्तर बेहतर हो, हमारे ग्रामीण क्षेत्र और नगर विकसित बनें एवं क्षेत्र की आर्थिक प्रगति हो इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार कार्य कर रही है। नगर पंचायत इंदौरी में प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, रंगमंच और सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है इसके पूर्व भी करोड़ों के विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी नगर पंचायत इंदौरी को मिली है जिससे क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित हुआ है। हाल ही में इंदौरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु 2 करोड़ वहीं शिक्षा,स्वास्थ्य,सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों के लिए अबतक 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत इंदौरी के विकास को नई गति दे रहा है।


19 विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली स्वीकृति
नगर पंचायत इंदौरी में कुल 19 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृति मिली है। जिसके तहत गांधी चौरा पुराना बाजार चौक रंग मंच निर्माण, वार्ड क्रं. 12 में मेन रोड से अटल परिसर वार्ड तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड चौक के पास मोर इंदौरी चौक निर्माण, वार्ड क्रं. 10 में मेन रोड से नहर पारा एवं रत्न साहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 02 में लाला चन्द्रवंशी के मकान से नहर पारा तक झलमला रोड स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 07 में पुराना बाजार चौक से नगर पंचायत से मानिकचौरी रोड तक स्ट्रीट लाईट, अटल परिसर से मुख्य चौक तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड से नहर पार होते हुए रत्न राहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 13 मंगीलाल के घर से कुंआ तक एवं छोटे रगरा के पास नाली निर्माण, संतोष डहरिया से भुनी गोंड एवं मेन बस स्टैण्ड से कोसमंदा पुल तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, शासकीय बोर से कुमार टेलर के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, छोटे रगरा से गुरु घासीदास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, वार्ड क्रं.  02 में नहर चौक के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क्रं. 12 में पुराना सोसायटी चौक के पास हाई मास्क लाईट, वार्ड क्रं. 11 में इंदिरा आवास के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क 09 जिनेन्द्र गुरूजी के घर के पास हाईमास्क लाईट, गुरुघासीदास मंदिर के पास हाईमास्क लाईट, अटल परिसर के पास हाईमास्क लाईट, छोटे रगरा में गुरूघासी दास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.