नीतीश कुमार और हरिवंश में डेढ़ घंटे मुलाकात, क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

Updated on 04-07-2023 07:07 PM
पटना : बिहार की सियासत में जिस मुलाकात की इंतजार की जा रही थी, वो आखिरकार हो ही गई। सीएम नीतीश कुमार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की मुलाकात हुई है। इसकी चर्चा सियासी गलियारे में ज्यादा हो रही है। ऐसा माना जाता है कि जेडीयू सांसद हरिवंश की पहचान नीतीश कुमार और पीएम मोदी की कड़ी के तौर पर रही है। नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो गए मगर हरिवंश आज भी राज्यसभा के सभापति बने हुए हैं।

नीतीश से मिले हरिवंश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की मुलाकात बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हुई है। नीतीश कुमार से उनके आवास 1 अणे मार्ग पर दोनों की मुलाकात सोमवार शाम को हुई। हाल के दिनों में नीतीश कुमार जेडीयू के सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी सिलसिले में हरिवंश की नीतीश से मुलाकात हुई है। जेडीयू ने लगातार दूसरी बार हरिवंश को राज्यसभा भेजा है।

राज्यसभा के उपसभापति हैं हरिवंश


दरअसल, हरिवंश उन दिनों से सीएम नीतीश के करीबी रहे हैं, जब वो एक अखबार के संपादक थे। वो 2014 में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। कहा जाता है कि हरिवंश को उपसभा पति बनाने में नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। तब से हरिवंश उपसभापति बने हुए हैं। नीतीश कुमार ने 2022 में बीजेपी से अपना रिश्ता तोड़ लिया मगर हरिवंश के ओहदे पर कोई आंच नहीं आई।

हरिवंश को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा


जेडीयू सांसद हरिवंश के राज्यसभा के उपसभापति बने रहने पर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा रहती है कि नीतीश और पीएम मोदी के बीच की कड़ी है। इसी वजह से नीतीश कुमार ने उन पर इस्तीफे का दबाव नहीं बनाया। हालांकि इस पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं आया। वैसे, अगले साल हरिवंश का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.