2413 इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Updated on 11-07-2025 02:26 PM

अंबिकापुर। मणिपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर वेयरहाउस के पास आबकारी उडऩदस्ता सरगुजा की टीम ने 2413 नग नशीले इंजेक्शन जब्त करते हुए एक आरोपी गंगाराम मुंडा को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

बुधवार देर रात आबकारी उडऩदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि एक सफेद हुंडई वरना कार में नशीले इंजेक्शन रखे गए हैं और उन्हें ग्राहकों को सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति पकड़ा गया, जिसने अपना नाम गंगाराम मुंडा बताया।कार की तलाशी में अलग अलग नाम के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी गंगाराम ने बताया कि फरार व्यक्ति देवेंद्र सिंह है, जो इस रैकेट का मुख्य संचालक है।

वह लखनपुर के लहपटरा का रहने वाला है। जब्त कार और सारा इंजेक्शन भी देवेंद्र सिंह का ही है, जबकि वह सिर्फ सप्लाई का काम करता था। गिरफ्तार आरोपित गंगाराम को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को विशेष न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.