मिचेल स्टार्क की एक गेंद की कीमत 7.4 लाख रुपये, पैट कमिंस का सिर्फ एक ओवर 36 लाख का

Updated on 20-12-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: फरवरी 2008 में जब पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हुए तो हर फ्रैंचाइजी के पास 20-20 करोड़ रुपये का सैलरी कैप था। मगर इस बार सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स यानी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने ही मिलकर तब की पूरी टीम के बजट से ज्यादा कमाई कर ली। दुबई में बीती रात हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान पैट कमिंस ने पहले 20.5 करोड़ बटोरते हुए, 2023 के ऑक्शन में सैम करन का 18.5 करोड़ वाला रिकॉर्ड तोड़ा। 40 मिनट के भीतर-भीतर उन्हीं के टीममेट तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क उनसे भी आगे निकल गए, जिन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिकॉर्ड 24 करोड़ 75 लाख देकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बना दिया। स्टार्क ने जहां आईपीएल में आठ साल बाद वापसी की तो पैट कमिंस पर इतनी भारी-भरकम बोली लगाकर शायद हैदराबाद ने अपना नया कप्तान भी चुन लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि स्टार्क और पैट कमिंस की एक बॉल और एक ओवर के बदले फ्रैंचाइजी उन्हें कितने रुपये चुकाने वाली है।

लाखों की पडे़गी एक-एक गेंद

लीग के सभी 14 मुकाबले खेलते हुए अगर कोई गेंदबाज अपने चार ओवर का कोटा पूरा करता है तो कुल फेंकी गई गेंदों की संख्या 336 होती है। इस हिसाब से मिचेल स्टार्क की एक बॉल केकेआर को 7 लाख 40 हजार की पड़ेगी जबकि पैट कमिंस की एक बॉल की कीमत छह लाख 10 हजार होगी। यानी स्टार्क का एक ओवर 44.4 लाख और कमिंस एक ओवर फेंकने की कीमत 36.6 लाख रुपये वसूलेंगे। मान लिया जाए कि स्टार्क और कमिंस की टीम फाइनल तक पहुंचती है तो इस स्थिति में उन्हें क्वालीफायर और एलिमिनेटर मिलाकर तीन मैच और मिल जाएंगे। इस तरह 17 गेम और कुल 408 गेंदों के हिसाब से स्टार्क की एक बॉल 6 लाख 10 हजार और कमिंस की एक बॉल फेंकने की फीस पांच लाख होगी।

कुल 2 अरब, 30 करोड़, 45 लाख खर्च

ऑक्शन में शरीक सभी 10 टीमों ने मिलकर कुल 72 प्लेयर खरीदे, जिसमें 30 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। इस दौरान कुल 2 अरब, 30 करोड़, 45 लाख खर्च हुए। ऑक्शन में तेज गेंदबाजों पर पैसों की बरसात देखने को मिली। कई दिग्गज स्पिनर्स अनसोल्ड रहे या फिर बेहद कम कीमत में बिके। पेसर्स पर पैसे लुटाने का एक बड़ा कारण ऑक्शन से ठीक एक रात पहले आईपीएल के नियमों में बड़े बदलाव माना जा रहा है। दरअसल, आईपीएल के सीओओ हेमंग अमीन ने सारी फ्रैंचाइजियों को बता दिया था कि नए सीजन में एक गेंदबाज अब दो बाउंसर्स फेंक सकता है। पहले इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह कंधे से ऊपर सिर्फ एक ही गेंद की अनुमति होती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.