एक के बाद एक धमाके, सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर ख़ाक, गुढ़ियारी में दहशत ..

Updated on 05-04-2024 07:01 PM

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी आग में सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गए है। पूरे बिजली सब डिवीजन आग की चपेट आ गया है। इस भीषण आग में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। अब तक 50 से ज्यादा ब्लास्ट हो चुके हैं। इस घटना से पूरे गुढ़ियारी इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रायपुर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। लाउड स्पीकर के माध्यम से आस-पास के तीन बस्तियों को खाली करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में तेल बैरल में लगातार हो रहे ब्लास्ट से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और जान बचाने को दूर भागने लगे। उधर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सब-डिविजन ऑफिस के आसपास वाली सड़कों को बंद करा दिया। आग लगातार बढ़ती चली जा रही है। इसके मद्देनजर फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 15 दमकल की गाड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। वहीं आग को फैलने से बचाने के लिए पानी टंकी का चेंबर वाल तोड़कर जमीन को गीला किया जा रहा है।

कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पूरा जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। इस पूरे मामले पर जांच बिठाई जाएगी। वहीं रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में डटे हुए हैं। रायपुर से लगे अन्य जिलों से भी टीम को बुलाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। सही कारण जांच के बाद ही पता लग सकेगा। इसकी जांच कराई जाएगी और आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.