सरकार का एक फैसला और 52 हफ्ते के टॉप पर LIC का शेयर, जानिए इश्यू प्राइस के कितना रह गया दूर

Updated on 22-12-2023 02:09 PM
नई दिल्ली: एलआईसी के शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी का शेयर आज 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह करीब सात फीसदी तेजी के साथ 820.05 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एलआईसी के लिए राहत की खबर आई। कंपनी ने बाजारों को भेजी जानकारी में बताया कि सरकार ने उसे पब्लिक शेयरहोल्डिंग की न्यूनतम सीमा में छूट देने का फैसला किया है। यह छूट एक बार ही मिलेगी और कंपनी के लिस्ट होने से 10 साल तक यानी मई 2032 तक लागू रहेगी। इससे कंपनी के शेयर आज रॉकेट बन गए। सुबह 10 बजे एलआईसी का शेयर 5.37 रुपये की तेजी के साथ 805.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। एलआईसी का इश्यू प्राइस 949 रुपये था।

जानकारों का कहना है कि सरकार की छूट की सबसे बड़ी वजह यह है कि कंपनी का शेयर अब तक अपने इश्यू प्राइस से ऊपर नहीं जा सका है। हाल के दिनों में इसकी कीमत में कुछ तेजी आई है। पिछले एक महीने में इसकी कीमत में करीब 40 फीसदी तेजी आई है। सरकार कंपनी के शेयरों में और तेजी का इंतजार कर रही है। पिछले साल लिस्टिंग में एलआईसी ने 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम के मुताबिक अभी कंपनी को 21.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी है।

कहां तक जा सकती है कीमत

कई ब्रोकरेज कंपनियों ने अपने ग्राहकों को एलआईसी का शेयर खरीदने की सलाह दी है। इस कारण कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने हाल में एक नई पॉलिसी जीवन उत्सव स्कीम भी लॉन्च की है। जियोजित फाइनेंशियल ने कहा कि कंपनी लगातार अपने प्रॉडक्ट मिक्स को डाइवर्सिफाई कर रही है। एलआईसी मार्केट लीडर है और लोगों के बीच इसका भरोसा बना हुआ है। इसलिए लॉन्ग-टर्म में यह फायदा उठाने की स्थिति में है। पिछले महीने ब्रोकरेज ने एलआईसी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 823 रुपये कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.