बिलासपुर में अब लागू होगी एक गुंडा-एक जवान की नीति

Updated on 22-07-2026 02:25 PM
बिलासपुर, बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। एक गुंडा एक जवान की नीति समेत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए एसओपी जारी की गई। वहीं, सक्रिय अपराधियों की सख्त निगरानी के भी निर्देश दिए गए।

आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला में 200 पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रिवेंटिव और बेसिक पुलिसिंग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

आईजी गर्ग ने कड़े निर्देश दिए कि हर गुंडे और निगरानी बदमाश पर नजर रखने के लिए एक विशिष्ट जवान जिम्मेदार होगा। इसके अलावा, बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग का समय अनिश्चित रखा जाएगा। जमानत पर छूटकर दोबारा अपराध करने वालों पर बीएनएसएस की धारा 480 के तहत तत्काल जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

आईजी ने कानून का दुरुपयोग न करने दी सख्त हिदायत

आईजी गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि विमुक्त जनजातियों, पिछड़ों या नाबालिगों पर मनमानी कार्रवाई न हो और निजता का पूरा सम्मान किया जाए। वहीं, जो अपराधी वर्षों से अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें निगरानी सूची से हटाया जाएगा ताकि पुलिस का पूरा ध्यान केवल सक्रिय बदमाशों पर ही केंद्रित रहे।

डिजिटल ट्रैकिंग और इंटेलिजेंस शेयरिंग

अपराधियों को ट्रैक करने के लिए सीआरआई-एप, नेट ग्रिड और सीडीआर की मदद ली जाएगी। त्योहारों से पहले थानों में बदमाशों की परेड ली जाएगी। आईजी ने कहा कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग की सफलता जनता, कोटवारों और पुलिस के सीधे संवाद पर निर्भर करती है और इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

जानिए एक गुंडा-एक जवान की नीति और सख्त कार्रवाई

बैठक में हर बदमाश की निगरानी के लिए एक विशिष्ट पुलिसकर्मी जिम्मेदार रखने के निर्देश दिए। ऐसे बदमाशों की जमानत के बाद पुन: अपराध करने पर BNSS की धारा 480 के तहत तुरंत जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही धारा 110 BNSS, 20-50 हजार रुपए का बाउंड ओवर, जिला बदर और PIT NDPS के तहत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। वहीं, नेटग्रीड व CDR से फरार आरोपी को ट्रैक करने कहा गया।

कार्यशाला के मुख्य बिंदु और निर्देश

  • अपराधियों का सटीक वर्गीकरण- पुलिस रेगुलेशन (पैरा 855-860) के तहत आदतन चोरों/लुटेरों को A-Class (निगरानी) और मारपीट/रंगदारी/भू-माफिया को B-Class (गुंडा) में वर्गीकृत कर उनका पूरा बायोडाटा (फोटो, फिंगरप्रिंट, बैंक खाते) अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों के लिए 'गैंग हिस्ट्री शीट' बनानी होगी।
  • सरप्राइज चेकिंग- बदमाशों की चेकिंग का समय अनिश्चित (Unpredictable) रखने, अधिकारियों को 2-3 सदस्यों की टीम में रहने, टॉर्च को शरीर से दूर (दाहिनी ओर) रखने जैसी सुरक्षा एसओपी और बदमाशों के रहन-सहन/आजीविका के मिलान के निर्देश दिए गए।
  • रिकॉर्ड संधारण और डिजिटल-मैनुअल तालमेल
  • रोजनामचा में रवानगी/वापसी की क्रॉस-एंट्री अनिवार्य।
  • रजिस्टर 7, परवाना फाइल और A-to-Z अल्फाबेटिकल रजिस्टर का संधारण (ताकि त्वरित रिकॉर्ड खोजा जा सके)।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत…
 22 July 2026
बिलासपुर, बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। एक गुंडा एक जवान की नीति समेत गुंडा…
 22 July 2026
रायपुर, राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार रात विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया।…
 22 July 2026
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी विभागों के कार्यों, जनहितकारी योजनाओं,…
 22 July 2026
सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत सोनवार स्थित सीएससी सेंटर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) अंतर्गत खरीफ सीजन 2026…
 22 July 2026
सूरजपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभागीय…
 22 July 2026
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित 'लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर' के  7 विद्यार्थियों…
 22 July 2026
कवर्धा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व एवं पर्यटन महत्त्व स्थल भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा बुढ़ा…
 22 July 2026
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित शबरी वाचनालय का उद्घाटन किया।…
Advt.