एक का है भौकाल तो दूसरा है पूरा बवाल, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में कौन है बेस्ट, यूं समझिए

Updated on 07-06-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूटीसी फाइनल में भिड़ंत परोक्ष रूप से मौजूदा दौर के दो सबसे बड़े टेस्ट खिलाड़ियों के विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच की भी जंग होगी। बैटिंग ऑर्डर में चौथे क्रम पर उतरने वाले ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज अपनी-अपनी टीम की रीढ़ हैं। मुकाबले का परिणाम बहुत हद तक इन दो प्लेयर्स के प्रदर्शन से ही तय होगा। इंग्लैंड की परिस्थितियों में अगर शुरुआती दो विकेट जल्दी गिर गए तो फिर नंबर चार की भूमिका अहम हो जाती है।
सेंचुरी के ट्रैक पर वापसी
किसी भी विपक्षी टीम के लिए सिरदर्द विराट ने पिछले डब्ल्यूटीसी चक्र के दौरान अपने रुतबे के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उनका बुरा दौर गुजर चुका है। वह एक बार फिर से सेंचुरी के ट्रैक पर लौट आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए अपने पिछले टेस्ट में उन्होंने 186 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर चला और वहां भी बैक टु बैक दो सेंचुरी लगाई। विराट की इन पारियों ने ऑस्ट्रेलियाई खेमे की चिंता बढ़ा दी होगी।

जब से हमने ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीत हासिल की है, प्रतिद्वंद्विता सम्मान में बदल गई है और अब हमें एक टेस्ट टीम के रूप में हल्के में नहीं लिया जाता है। हम उस सम्मान को महसूस कर सकते हैं जब हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं।
विराट कोहली
ओवल पसंद स्मिथ को
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की रीढ़ स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 से भी अधिक टेस्ट औसत और आठ टेस्ट शतक बताता है कि इस अहम मुकाबले में वह भारतीय गेंदबाजों के लिए कितना बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि द ओवल में भी स्मिथ का रेकॉर्ड शानदार रहा है। इस मैदान पर उन्होंने पांच पारियों में से दो में शतक ठोके हैं। इन दोनों की बैटिंग मैच का रुख बदलने में निर्णायक साबित हो सकती है।

विराट कोहली का WTC 2021-23 चक्र में प्रदर्शन: टेस्ट-16 रन-869, हाईएस्ट-186, ऐवरेज-32.18, 100/50- 1/3
स्टीव स्मिथ का WTC 2021-23 चक्र में प्रदर्शन: टेस्ट-19 रन-1252, हाईएस्ट-200*, ऐवरेज-50.08, 100/50- 3/6

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.