पीएम मोदी के साथ एक मुलाकात और एयरटेल ने कर ली दुनिया मुट्ठी में, जानिए कैसे हुआ यह चमत्कार

Updated on 30-05-2024 01:15 PM
नई दिल्ली: एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने साल 2016 में रिलायंस जियो (Reliance Jio) लॉन्च किया था। इसने टेलिकॉम की दुनिया में तहलका मचा दिया था। इससे कई टेलिकॉम कंपनियां मार्केट से बाहर हो गई थीं। भारती एयरटेल (Bharti Aitel) जैसी दिग्गज टेलिकॉम कंपनी के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ सुनील भारती मित्तल की एक मुलाकात ने कंपनी के लिए निर्णायक साबित हुई। भारती ग्रुप के फाउंडर सुनील भारती मित्तल ने ईटी के साथ इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई उनकी एक मीटिंग भारती एयरटेल के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई जो उस समय अस्तित्व के संकट से जूझ रही थी।

मित्तल ने कहा कि रिलायंस जियो मुफ्त वॉयस और डेटा सर्विसेज दे रही थी। साथ ही टेलिकॉम रेगुलेटर ने कई फैसलों से भी एयरटेल जैसी पुरानी टेलिकॉम कंपनियों पर प्रतिकूल असर हुआ था। मित्तल ने कहा, '...(सितंबर) 2018 में, मैंने पीएम से मिलने के लिए समय मांगा। मैं तब GSMA का प्रेजिडेंट था और अंतर्राष्ट्रीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रेजिडेंट पद से अभी-अभी बाहर आया था, जब मैं उन्हें (पीएम को) कभी-कभी WTO, G20 और अन्य मुद्दों पर जानकारी देता था। मैंने उनसे भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री के बारे में बात की। मैंने उनसे कहा कि चीजें बहुत खराब चल रही हैं और स्थिति बहुत चिंताजनक होती जा रही है।' साल 2016 में टेलिकॉम मार्केट में प्रवेश करने वाली जियो मुफ्त वॉयस और डेटा सर्विसेज दे रही थी। साथ ही ट्राई ने भी कई ऐसे फैसले लिए थे जो मित्तल को लगता था कि एक पक्ष को मदद कर रहे हैं।

मोदी ने क्या कहा था

मोदी के साथ अपनी बैठक को याद करते हुए मित्तल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था, 'मैं बाजार में लड़ सकता हूं, लेकिन मैं सरकार से नहीं लड़ सकता।' मित्तल ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि यह सरकार किसी भी एक पक्ष की तरफ नहीं झुकेगी। देश के लिए जो भी अच्छा होगा, वह किया जाएगा। आप बाजार में लड़ते हैं। इस पर मेरा कोई विचार नहीं है। लेकिन सरकार की तरफ से, आप निश्चिंत हो सकते हैं कि सरकार किसी का पक्ष नहीं लेगी। और मेरे लिए इतना ही काफी था। मैं उठकर उनका शुक्रिया अदा करने लगा... यह (एयरटेल के लिए) एक महत्वपूर्ण मोड़ था।' एयरटेल ने 27 मई को 100 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया है।

मित्तल ने कहा कि उन्हें पीएम के साथ उस बैठक से एक जबरदस्त ऊर्जा और प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आपको प्रेरणा की आवश्यकता होती है। मैं अपने लोगों के लिए ऐसा करता हूं। लेकिन मुझे किसी से इस तरह की प्रेरणा की जरूरत थी। (प्रधानमंत्री की ओर से) एक बहुत ही मजबूत संदेश था: बाजार में लड़िए। यहां एक व्यक्ति था जो मुझसे कह रहा था कि आप अपना काम करें और बहुत आश्वस्त रहें कि यह सरकार केवल वही काम करेगी जो देश के हित में होगा। यह बात एक व्यक्ति ने कही जो खुद कई चुनौतियों और बाधाओं से लड़कर इस मुकाम पर पहुंचा था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.