डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान और एलन मस्क की लग गई लॉटरी! जानिए कहां पहुंच गई नेटवर्थ

Updated on 10-06-2025 02:58 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क के बीच आजकल संबंध बिगड़े हुए हैं। इस बीच ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह टेस्ला या स्टारलिंक से पीछा छुड़ाने नहीं जा रहे हैं। इससे इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में 5 फीसदी तेजी आई। इससे कंपनी के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ में 13.9 अरब डॉलर की उछाल आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब 356 अरब पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 76.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है
टेस्ला 993.92 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है। दुनिया की टॉप वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में यह 11वें नंबर पर है। माइक्रोसॉफ्ट 3.513 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। उसके बाद एनवीडिया ($3.478 ट्रिलियन), ऐपल ($3.045 ट्रिलियन), ऐमजॉन ($2.303 ट्रिलियन) और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ($2.114 ट्रिलियन) का नंबर है। मेटा प्लेटफॉर्म, सऊदी अरामको, ब्रॉडकॉम, टीएसएमसी और बर्कशायर हैथवे टॉप 10 में शामिल हैं।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग 245 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस ($238 अरब) तीसरे, लैरी एलिसन ($199 अरब) चौथे, बिल गेट्स ($176 अरब) पांचवें, स्टीव बालमर ($163 अरब) छठे, लैरी पेज ($159 अरब) सातवें, वॉरेन बफे ($154 अरब) आठवें, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($152 अरब) नौवें और सर्गेई ब्रिन ($149 अरब) नंबर पर है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 105 अरब डॉलर के साथ 17वें और गौतम अडानी 84.8 अरब डॉलर के साथ 20वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.