आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम, कीमतों में भारी उछाल, जान लीजिए क्या है वजह

Updated on 28-10-2023 03:08 PM
नई दिल्ली: प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया है। दिवाली से पहले प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रहा प्याज अब 60 से 80 रुपये तक पहुंच गया है। नवरात्रि से ही प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन से पहले टमाटर के राहत देने के बाद अब प्याज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 20 दिनों में प्याज के रेट में इजाफा हुआ है। यह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। प्याज की बढ़ती हुई कीमतों पर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती कीमतों के पीछे कारण है कि बाजार में प्याज की कमी है। अगले महीने नवंबर-दिसंबर तक बाजार में नया माल आ जाएगा। इस बीच प्याज की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। सरकार की कोशिशों के बाद भी प्याज के भाव कम नहीं हो रहे हैं।

इस वजह से बढ़ रहे भाव
प्याज की ऊंची कीमतों पर, गाज़ीपुर सब्जी मंडी के एक प्याज व्यापारी का कहना है कि प्याज की आमद कम है। इसकी वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आज प्याज की दरें 350 रुपये (प्रति 5 किलोग्राम) हैं। कल, यह 300 रुपये थी। वहीं एक सप्ताह पहले दरें 200 से 250 रुपये तक थीं। पिछले सप्ताह कीमतों में और तेजी आई है।

बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाई


प्याज की खुदरा कीमत 57 फीसदी बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम होने के बाद केंद्र ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की बिक्री बढ़ाने का शुक्रवार को फैसला किया। एक साल पहले इसी अवधि में प्याज 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हम अगस्त से ‘बफर स्टॉक’ से प्याज दे रहे हैं। कीमतों में और वृद्धि को रोकने के लिए हम खुदरा बिक्री बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, जिन राज्यों में कीमतों में तेज वृद्धि हो रही है वहां थोक और खुदरा दोनों बाजारों में ‘बफर स्टॉक’ से प्याज दिया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.