ऑनलाइन प्यार, शादी के सपने और अगले पल सब चकनाचूर, जानें कैसे तस्करों के जाल में फंस रहीं मासूम बच्चियां

Updated on 07-10-2024 12:59 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी को जितना आसान बना रहा है वहीं इसका मिसयूज भी काफी बढ़ गया है। हाल ही में गैर सरकारी संगठन शक्ति वाहिनी ने दो ऐसी किशोरियों को बचाया जो सोशल मीडिया पर प्यार के जाल में फंस गई थीं। शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता और सदस्य ऋषि कांत ने बताया कि उन्होंने दो ऐसी किशोरियों को तस्करों से छुड़ाया है जो सोशल मीडिया के जरिए तस्करों के जाल में फंस गई थीं।

ऋषि कांत ने बताया कि पहली किशोरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जिसकी उम्र महज 14 साल है। उसने बच्ची ने बताया कि सोशल मीडिया पर चैट करना उसके लिए बुरा सपना साबित हुआ है। उसने बताया कि वो लगभग एक साल पहले अनजाने में एक तस्कर से ऑनलाइन जुड़ गई थी। धीरे-धीरे, तस्कर ने उसका विश्वास जीता और उसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए मना लिया, जिससे वह दिल्ली ले जाई गई। किशोरी काफी दिनों से तस्करी के बाद दिल्ली में फंसी हुई थी।

प्रेम के जाल में फंसा रहे तस्कर

वहीं एक और पश्चिम बंगाल की अन्य किशोरी जिसकी उम्र 16 साल थी उसके साथ ही कुछ ऐसा हुआ। उसने बताया कि वह भी सोशल मीडिया के माध्यम से तस्करों द्वारा लालच दी गई थी और फिर फंस गई थी। दोनों ही मामलों में किशोरियों तस्करों ने पहले प्रेम के जाल में फंसाया फिर उनसे शादी का वादा किया। हालांकि जब उन वादों को पूरा नहीं किया गया, तो पीड़ितों को पता चला कि वे कई अन्य लड़कियों में से एक थीं जो उसी तरीके से उन तस्करों के जाल से फंसी थी।

कई सालों से हो रही मानव तस्करी


शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता और सदस्य ऋषि कांत ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स काफी लोकप्रिय बन गई हैं। इस वेबसाइट्स पर पुरुष और तस्कर बिना किसी सीमा के युवा लड़कियों से संपर्क करते हैं और उनसे तमाम वादे करके लुभाते हैं। तस्कर युवा लड़कियों को टारगेट बनाते हैं। ऐसे में ऋषि कांत का मानना है कि युवा लड़कियों को तस्करों के विभिन्न तरीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए स्कूलों को साइबर-सक्षम मानव तस्करी मामलों पर एक पाठ्यक्रम लागू करना चाहिए।जिससे वो खुद की रक्षा कर सकें।

शक्ति वाहिनी कार्यकर्ताओं का दावा है कि मानव तस्करी कई वर्षों से चल रही है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि आमतौर पर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम से बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को राजधानी में तस्करी की जाती है। कुछ को ईंट भट्टों या अन्य निर्माण गतिविधियों में काम करने जैसे तुच्छ कार्यों के लिए तस्करी की जाती है। कई को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.