'मोक्षस्थली' गया में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए 'ऑनलाइन' पिंडदान, जानिए पूरा प्रोसेस यहां

Updated on 04-09-2023 01:37 PM
पटना: इस साल पितृपक्ष में मोक्षस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में आपके लिए स्पेशल सुविधा शुरू की गई है। अगर आप अपने पूर्वजों की मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान करना चाहते हैं और गया नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो परेशानी की कोई बात नहीं। अब आप देश-विदेश में घर बैठे भी ई पिंडदान के जरिए मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान कर सकते हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा प्रारंभ की है जो विदेश में रहते हैं। इस साल 28 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है, जो 14 अक्तूबर तक चलेगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस बार ई पिंडदान के अलावा स्पेशल टूर पैकेज की भी घोषणा की है।

मोक्ष की नगरी गया में अब ई पिंडदान

निगम की ओर से जारी ई-पिंडदान पैकेज के तहत पंडा द्वारा विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट एवं फल्गु नदी के किनारे पिंडदान किया जाएगा। उसकी विडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, जो पेन ड्राइव के माध्यम से संबंधित श्रद्धालु को पंडा द्वारा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को 20,476 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें पूजन सामग्री एवं पंडित का दक्षिणा भी शामिल किया गया है। इसमें टैक्स सहित कुल मिलाकर ई- पिंडदान पर 23 हजार रुपए का पैकेज तैयार किया गया है।


ई पिंडदान में इतना लगेगा खर्चा

15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में गया में देश और दुनिया भर से लाखों लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल पर साफ सफाई से लेकर श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए ट्रैवल टूर के पैकेज की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज को कई श्रेणियों में बांटा गया है। पैकेज में पटना, पुनपुन, और गया पैकेज के लिए पहली श्रेणी में प्रति व्यक्ति 16650 रुपये का पैकेज दे रही है जबकि 4 लोगों के लिए 30650 रुपए खर्च करना पड़ेगा। यह पैकेज एक दिवसीय यात्रा के लिए है। श्रेणी तीन में चार लोगो के लिए 25250 रुपए देने होंगे। यह प्रति व्यक्ति 13450 रुपये होगा। इसके अलावा एक अन्य पैकेज गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा टूर पैकेज एक रात दो दिन के लिए होगा। इसके लिए अलग रेट तय किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.