आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन और 2 विकेट... अर्शदीप सिंह के फैन हो गए इरफान पठान, यूं जमकर सराहा

Updated on 27-05-2025 02:17 PM
जयपुर: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था। पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 187 बनाकर मैच सात विकेट से जीता। इस मैच में भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया। इसके बाद अर्शदीप को भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने जमकर सराहा।

अर्शदीप को लेकर इरफान पठान ने क्या कहा?

आपको बता दें कि इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह की गजब परफॉर्मेंस के बाद उनकी जमकर तारीफ की। इरफान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन और 2 विकेट। यॉर्कर को शानदार तरीके से एक्जीक्यूट किया।' मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की तरफ से आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए थे। उन्होंने ओवर की शुरुआत नमन धीर के विकेट और ओवर को खत्म सूर्यकुमार यादव की विकेट के साथ किया। पूरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए। अर्शदीप ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन दिए थे।

पंजाब की जीत में चमके जोश इंगलिस और प्रियांश आर्य

पंजाब की जीत में जोश इंगलिस और प्रियांश आर्य की बड़ी भूमिका रही। इंगलिस ने 42 गेंद में तीन छक्के और नौ चौके की मदद से 73 रन की पारी खेलकर पंजाब को जीत दिला दी। पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्या ने भी 35 गेंद में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। प्रियांश और इंगलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
अय्यर 16 गेंद में 26 और नेहल वढ़ेरा दो रन पर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए थे।
इसके पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 57 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे।पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और वी. विजय कुमार ने दो-दो जबकि हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.