सिर्फ मीटिंग हुई, कुछ किया नहीं... दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- एक्शन क्यों नहीं लेते

Updated on 04-10-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कोर्ट का कहना है कि पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता है, लेकिन CAQM इस पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। जस्टिस अभय एस ओका की पीठ ने कहा कि CAQM ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पराली जलाने की एक भी घटना पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस बैठक में पराली जलाने के मामलों पर चर्चा होनी थी, उसमें 11 में से सिर्फ 5 सदस्य ही मौजूद थे।

CAQM पर बढ़ा एक्शन लेने का दबाव

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि दोनों राज्यों ने पराली जलाने वाले किसानों से बहुत मामूली जुर्माना वसूला है। कोर्ट ने केंद्र और CAQM को इस मामले में एक सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई जा रही है। पराली जलाने से मामला और भी गंभीर हो जाता है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद CAQM पर कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।

सुप्रीम कोर्ट पहले भी लगा चुका है फटकार

27 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर रोक लगाने में नाकाम रहने पर CAQM को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए CAQM को ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है। कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा था कि CAQM को दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन अधिनियम, 2021 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

सर्दियों में क्या होगा हाल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पराली जलाने के विकल्प के तौर पर मौजूद उपकरणों का इस्तेमाल जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने ने CAQM को निर्देश दिया था कि वह यह सुनिश्चित करे कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों का इस्तेमाल किसान कर रहे हैं या नहीं। कोर्ट ने CAQM से बेहतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कहा था कि सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण पराली जलाना है। कोर्ट ने CAQM से पूछा था कि वह सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण और पराली जलाने की समस्या से कैसे निपटेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.