अफ्रीका की टी-20 वर्ल्डकप टीम में सिर्फ एक अश्वेत खिलाड़ी:कगिसो रबाडा हैं शामिल

Updated on 16-05-2024 12:34 PM

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टीम में केवल एक अफ्रीकी अश्वेत खिलाड़ी को शामिल किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) की आलोचना की जा रही है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व खेल मंत्री फिकिले मबालुला और साउथ अफ्रीका क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रे माली ने भी दो अफ्रीकी अश्वेत खिलाड़ियों को जगह नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में प्लेइंग इलेवन में दो अफ्रीकी अश्वेत खिलाड़ी सहित 6 अश्वेत खिलाड़ी को शामिल किया जाना जरूरी है।

वहीं 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की जो 15 सदस्यीय संभावित टीम चुनी गई है, उसमें केवल एक अफ्रीकी अश्वेत खिलाड़ी कगिसो रबाडा को शामिल किया गया है। वहीं लुंगी एनगिडी को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

जबकि टीम में पांच अन्य अश्वेत खिलाड़ियों में रीजा हेंड्रिक्स, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और ओटनील बार्टमैन को जगह दी गई है।

क्या कहा पूर्व अधिकारियों
साउथ अफ्रीका के पूर्व खेल मंत्री फिकिले एमबालुला ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- टी-20 वर्ल्ड कप के लिए केवल एक अफ्रीकी खिलाड़ी को टीम में चुना गया है। यह सम्मानता लाने के लक्ष्य से उलट है। इसमें साउथ अफ्रीकी लोगों का उचित प्रतिनिधित्व नहीं है।

वहीं क्रिकेट अफ्रीका और इंटरनेशनल क्रिकेट के अध्यक्ष रह चुके रे माली ने कहा कि हमने खेल में बहुत हासिल कर लिया है, लेकिन हम क्रिकेट के मामले में पिछड़ रहे हैं। हमने आगे बढ़ने के बजाय एक कदम पीछे ले लिया है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आज के समय में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में अश्वेत खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा क्यों नहीं हो सकती है। हमने उन लोगों को धोखा दिया है जिन्होंने हमें इस देश के लिए एकता पर बातचीत करने के लिए कहा था।'

वनडे और टी-20 टीम के कोच ने टीम चयन पर रखा अपना पक्ष
अफ्रीका में टीम चयन को लेकर फिलहाल अभी कोई चयन कमेटी नहीं है। टी-20-वनडे टीम के कोच रॉब वाल्टर और टेस्ट टीम के कोच शुकी कोनराड ही टीम का चयन करते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच वनडे और टी-20 के कोच रॉब वाल्टर ने अपना पक्ष रखा है।

उन्होंने क्रिक इंफो से बातचीत में कहा है कि घरेलू सर्किट में चयन के लिए इतनी गहराई मौजूद नहीं है। हमें सिस्टम को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि कुछ सालों में हमारे पास विकल्प हों और हम जब 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करें, तब टीम थोड़ा अलग दिखे और हम नियमों का पालन कर सकें।

साउथ अफ्रीका अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सका
साउथ अफ्रीका की टीम अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। टीम इंडिया ने 2007 में पहली बार हुए टूर्नामेंट का ही खिताब अपने नाम कर लिया था। भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने भी 1-1 बार खिताब जीता है। वेस्टइंडीज (2012 & 2016) और इंग्लैंड (2010 & 2022) ने 2-2 बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टूर्नामेंट अब तक 8 बार खेला गया है, अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूर्नामेंट का 9वां एडिशन खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.