उफ्फ! तेरी झुकी नजर... श्वेता तिवारी ने नई तस्वीरों में ढाया कहर, शरमाईं तो यूजर्स बोले- दुल्हन लग रही हो
Updated on
23-11-2024 04:27 PM
श्वेता तिवारी की हाल ही विशाल आदित्य सिंह संग शादी की फेक तस्वीरें वायरल हुईं। इन्हें देख फैंस भी सवाल पूछने लगे थे कि क्या एक्ट्रेस ने तीसरी शादी कर ली है? इसी बीच अब श्वेता ने नई तस्वीरें शेयर कर धमाल मचा दिया है। 44 साल की श्वेता ने लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनका अंदाज कातिलाना है और वह गजब ढा रही हैं।
लाल साड़ी, खुले बाल और हल्का मेकअप... Shweta Tiwari का ये देसी और सादगी भरा अंदाज फैंस के दिलों में उतर गया है। वो एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। श्वेता ने कुछ देर पहले ही पांच तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वो कभी नजरें झुकाए, कभी शरमाते हुए तो कभी मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर भर-भरकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'उफ्फ! तेरी झुकी नजर, तेरी हर अदा...। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कौन से साबुन से नहाती हो?' एक और कमेंट है, 'दुल्हन जैसी लग रही हो, कोई टक्कर में नहीं।' एक और कमेंट है, '28 की लगती हो एकदम। एक यूजर बोला, 'आज भी उतनी ही खूबसूरत हो, जितनी 'कसौटी जिंदगी की' में थीं।'
शादी की फेक तस्वीरों पर यह बोले विशाल आदित्य सिंह
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो हाल ही उनकी विशाल आदित्य संग शादी की फेक तस्वीरें वायरल हो गईं। यहां तक कि एक शादी के बाद पहली रसोई का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इस पर विशाल आदित्य सिंह ने रिएक्ट किया और कहा कि उन्हें श्वेता के साथ अपने रिश्ते को बयां करने की जरूरत नहीं। लोगों को जो सोचना है, वो सोच सकते हैं। विशाल ने यह भी कहा था कि वह श्वेता संग शादी की फेक तस्वीर देख हंसने लगे थे।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…