आधुनिक खेती के साथ किसानों और युवाओं के लिए नई मिसाल पेश कर रहे ओपी चौधरी

Updated on 08-04-2023 09:55 PM

 समाजहित और देशहित के लिए जब आप मेहनत करते हैं और कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो हर कदम पर आपको विभिन्न प्रकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

बहुत सी ऐसी आलोचनाएं हैं, जिन्हे मैंने खुद मेरे समक्ष लोगों को ओपी की कार्यप्रणाली के लिए होते देखा है। लेकिन मैंने हमेशा देखा है कि जब-जब भी उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठाया है, तब-तब उनकी सफलता ने पलटकर जवाब अवश्य दिया है। जब वो अप्रैल मई में केला की खेती के लिए अपना खेत बनवा रहे थे, तब खेती किसानी के बड़े बड़े ज्ञाता उन्हें यही सलाह देते थे कि ये फसल गर्मी के मौसम में ग्रोथ नहीं कर पाएगी, इतना बड़ा रिस्क क्यों ले रहे हो? लेकिन उसी गर्मी के मौसम में उन्होंने केले की फसल को लगाया और न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि आज वो पेड़ बनकर फल भी दे रहे हैं, वो भी अच्छी पैदावार के साथ।


ओपी चौधरी का मानना है कि हमारे किसान भाई केवल धान की खेती तक सीमित न हों, बल्कि अपना दायरा इस तरह बढ़ाएं, अन्य फसल के माध्यम से कि वो अपने आपमे एक स्वरोजगार का रूप ले ले। इस खेती के माध्यम से ओपी ने हमेशा युवाओं को भी प्रेरित करने का काम किया। अच्छी-अच्छी पढ़ाई करके आज का युवा किसी प्लांट में 12 घंटे की नौकरी करके 8 हजार रुपया महीने कमाने को विवश है। क्या इस प्रकार की खेती आपके उस रोजगार के कंपैरिजन में अच्छी नहीं है।

सवाल उठाते हैं लोग कि मेरे पास जमीन नहीं है, मैं खेती कैसे करूं? मैंने कई ऐसे मेहनतकश लोग देखे हैं, जो दूसरों की जमीन किराए पर या अधिया ठेके पर लेकर भी अपना खुद का स्वरोजगार बना रहे हैं। फिर आज का युवा क्यों नहीं। जीवन के हर फैसले में ओपी वो कार्य करने का प्रयास करते हैं, जो कठिन होता है और उसे सरल बना देते हैं। आलोचनाओं को दरकिनार कर गर्मी के दिनों में पौधों की देखभाल के साथ आज वो फसल फल देने लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.