किच्चा सुदीप की बर्थडे पार्टी में 'ऑपरेशन कमल' BJP के पूर्व मंत्री पाटिल और नाइक की शिवकुमार से सीक्रेट बात

Updated on 04-09-2023 01:48 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए ऑपरेशन हस्त की अटकलें लग रही हैं। इसी बीच कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप सुदीप के जन्मदिन की पार्टी सियासी बन गई। उनकी पार्टी में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहुंचे। यहां उनसे दो बीजेपी नेताओं ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने कैमरों की नजर से बचते हुए शिवकुमार से गुप्त मीटिंग की। किच्चा सुदीप के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता के जन्मदिन की पार्टी में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की यह गुप्त मुलाकात बीजेपी के पूर्व मंत्री बीसी पाटिल एवं पूर्व विधायक नरसिम्हा नाइक से हुई।

डीके शिवकुमार, बीजेपी नेता बीसी पाटिल और पूर्व विधायक नरसिम्हा नाइक की मुलाकात की मीडिया में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, पाटिल और नाइक ने बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने की संभावना से इनकार कर किया है।

डीके शिवकुमार, बीजेपी नेता बीसी पाटिल और पूर्व विधायक नरसिम्हा नाइक की मुलाकात की मीडिया में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, पाटिल और नाइक ने बीजेपी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने की संभावना से इनकार कर किया है।

बीजेपी में नाराजगी

नाइक ने कहा कि सुदीप ने शनिवार को एक होटल में पार्टी दी थी, जहां भाजपा नेता जुटे थे। हालांकि, नाइक ने स्वीकार किया कि भाजपा में नाराजगी है और उन्होंने हाल ही में पार्टी की बैठक में इसे उठाया था। उन्होंने कहा कि हालिया बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विपक्ष का नेता नियुक्त करने और नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ एक टीम गठित करने को कहा था।

नाइक ने कहा कि इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोग आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिये उत्सुक हैं और नियुक्ति में देरी से लोग भाजपा से दूर हो सकते हैं, जो नहीं होना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.