ऑपरेशन मुस्कान, सुरक्षा का असली वचन : जब गुम हुए बच्चे मिले तो इंतजार थमा... आंसू थमे..

Updated on 09-08-2025 01:39 PM

राजनांदगांव । जब कोई अपना खो जाए तो उसकी वेदना परिवार को अंदर तक झकझोर देती है। कहीं गुम हो जाने वाले बच्चे या व्यक्ति वर्षों तक भटकते रहते हैं। जिसकी टीस उनके परिवारजनों को विचलित कर देती है और वे हर किसी से अपने बच्चे के बारे में सुधि लेने की कोशिश करते हैं। जेहन में यह खयाल कि हमारा बच्चा किस हाल में होगा। 

पुलिस प्रशासन ने ऐसे ही प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए एक मिसाल प्रस्तुत की है और ऑपरेशन मुस्कान तथा ऑपरेशन तलाश एक जरिया बनी है, ऐसे परिवारजनों से उनके बिछड़े और गुम हो गए बच्चे एवं प्रियजनों को मिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के माध्यम से बेहतरीन कार्य किया गया है और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए शिद्दत से कोशिश की गई है। जिसका सुखद परिणाम यह है कि अब तक 23 बालक एवं बालिकाएं तथा ऑपरेशन तलाश अंतर्गत 112 महिला एवं पुरूष अपने घर-परिवार के पास वापस लौट गए है और उनके चेहरे पर यह मुस्कान सुकून देने वाली है।

पुलिस विभाग में आपसी समन्वय, लगातार तफ्तीश के माध्यम से मिशन मोड में कार्य किया गया है। जिससे यह मुश्किल कार्य संभव बना। इस कार्य के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पहुंचकर गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों को बरामद किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान द्वारा बच्चों को अपनों से मिलाकर सुरक्षा का असली वचन निभाते हुए पुलिस विभाग द्वारा अपना दायित्व निभाया गया। गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे उनके परिवार में खुशी का महौल है। उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया गया है। राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के पर्यवेक्षण पर जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गुम इंसान के मामलों में निरंतर कार्य किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.