बंपर कमाई का मौका... आज खुल रहे हैं दो आईपीओ, 57% ऊपर चल रहा है GMP, यहां जानिए पूरी डिटेल

Updated on 08-05-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: आईपीओ यानी प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वालों के लिए आज दो बड़े मौके खुल रहे हैं। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Aadhar Housing Finance) और ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टीबीओ टेक (TBO Tek) के आईपीओ आज बाजार में दस्तक दे रहे हैं। आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का साइज जहां 3,000 करोड़ रुपये का है वहीं टीबीओ टेक इस इश्यू से 1,550.80 करोड़ रुपये जुटाएगी। दोनों ही कंपनियों के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों ही आईपीओ पर 10 मई तक बोली लगाई जा सकती है। आइए जानते हैं इनकी पूरी डिटेल...

आधार आउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन का निवेश है। यह कंपनी पूंजी बाजार से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 300 रुपये से 315 रुपये तय किया गया है। इसमें से 1,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 2000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जुटाए जाएंगे। इसके जरिए ब्लैकस्टोन ग्रुप के निवेश वाली प्रमोटर कंपनी BCP Topco VII Pte Ltd कुछ हिस्सा बेचेगी। इसकी आधार हाउसिंग फाइनेंस में 98.72 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी बची 1.18 फीसदी हिस्सेदारी ICICI Bank के पास है। कम से कम 47 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। यानी रिटेल इन्वेस्टर कम से कम 14,100 रुपये का निवेश करना होगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 70 रुपये यानी 22% प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.