अगले हफ्ते पैसा कमाने का मौका! 7 नए आईपीओ खुलेंगे, 14 की होगी लिस्टिंग

Updated on 15-09-2024 02:32 PM
नई दिल्ली: अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ शेयर मार्केट में दस्तक दे रहे हैं। इनमें 2 आईपीओ मेन बोर्ड के और 5 आईपीओ एसएमई बोर्ड के हैं। वहीं अगले हफ्ते 14 आईपीओ की लिस्टिंग होगी। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करके पैसा कमाने की चाह रखते हैं तो आपको अगले हफ्ते फिर से मौका मिल रहा है। काफी निवेशक आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लिस्टिंग पर अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है। पिछले कुछ आईपीओ को देखें तो उन्होंने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हालांकि जरूरी नहीं कि सभी आईपीओ की लिस्टिंग जबरदस्त हो।

मेन बोर्ड के आईपीओ


1. Arkade Developers

इस आईपीओ का इश्यू साइज 410 करोड़ रुपये है। इसमें सारे फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ में 16 सितंबर से 19 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसका प्राइज बैंड 121 रुपये से 128 रुपये के बीच है। एक लॉट में 110 शेयर हैं। इसके लिए 14,080 रुपये निवेश करने होंगे। लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी।

2. Northern Arc Capital Limited

इस आईपीओ में 16 सितंबर से 19 सितंबर के बीच बोली लगा सकेंगे। इसका इश्यू साइज 777 करोड़ रुपये है। कंपनी 500 करोड़ रुपये के 1.9 करोड़ फ्रेश शेयर और 277 करोड़ रुपये के 1.05 शेयर ओएफएस के तहत जारी करेगी। इसका प्राइज बैंड 249 रुपये से 263 रुपये के बीच है। एक लॉट में 57 शेयर हैं। इसके लिए निवेशक को 14,991 रुपये निवेश करने होंगे। लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी।

SME बोर्ड के आईपीओ


अगले हफ्ते 5 आईपीओ एसएमई बोर्ड के भी खुलेंगे। इनमें Osel Devices, Pelatro, Paramount Speciality Forgings, BikeWo GreenTech और SD Retail Logo शामिल हैं। इनमें एक लॉट बुक कराने के लिए निवेशकों को 1.18 लाख रुपये से 1.31 लाख रुपये के बीच रकम निवेश करनी होगी।

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग


अगले हफ्ते 14 आईपीओ की लिस्टिंग होगी। इनमें मेन बोर्ड के 4 आईपीओ Bajaj Housing Finance, Tolins Tyres, PN Gadgil Jewellers और Kross शामिल हैं। वहीं एसएमई सेक्टर में 10 आईपीओ की लिस्टिंग होगी। इनमें Excellent Wires and Packaging, Trafiksol ITS Technologies, SPP Polymers, Gajanand International, Share Samadhan आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.